अखिलेश यादव ने दादरी रैली के बाद सरकार और बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि रैली में मिले जनसमर्थन से भाजपा घबरा गई है और अब उसके नेताओं की भाषा बदल गई है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि दादरी में जो जनसमर्थन मिला, उससे बीजेपी के होश उड़ गए हैं।

Noida News : अखिलेश यादव ने दादरी रैली के बाद सरकार और बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि रैली में मिले जनसमर्थन से भाजपा घबरा गई है और अब उसके नेताओं की भाषा बदल गई है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि दादरी में जो जनसमर्थन मिला, उससे बीजेपी के होश उड़ गए हैं। उनका दावा है कि इसी दबाव में अब सरकार विकास परियोजनाओं को लेकर नए-नए दावे करने लगी है।
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार अब जेपीएनआईसी, रिवर फ्रंट जैसी परियोजनाओं की बात कर रही है, जबकि पहले इन मुद्दों को नजरअंदाज किया जा रहा था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी अब मेट्रो परियोजनाओं का श्रेय भी खुद लेने लगी है। सरकार यह भूल गई थी कि मेट्रो किसने शुरू की थी, अब वही इसे अपना बताने लगे हैं।
अपने बयान के अंत में अखिलेश यादव ने तीखा सवाल उठाया कि जनता पूछ रही है कि ये बातें असल में कही जा रही हैं या असर में?।
इस बयान को आगामी चुनावों से पहले तेज होती राजनीतिक बयानबाजी के रूप में देखा जा रहा है, जहां विकास कार्यों और उनके श्रेय को लेकर पार्टियों के बीच टकराव बढ़ता दिख रहा है।