दादरी नगर निगम चुनाव में भाजपा ने मारी बाजी, गीता पंडित ने तीसरी बार हासिल की जीत
Greater Noida News
दादरी
RP Raghuvanshi
13 May 2023 08:45 PM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश में हुए नगर निगम चुनावों कि आज मतगणना हुई। वोटो की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई। जिसमें दादरी नगर निगम चुनाव मैं भाजपा प्रत्याशी गीता पंडित ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है। गीता पंडित तीसरी बार दादरी नगर पालिका के अध्यक्ष के रूप में चुनी गई हैं। गीता पंडित ने 18131 वोट प्राप्त कर अध्यक्ष पद के लिए जीत हासिल की है।
नगर निगम चुनाव की मतगणना पहले, दूसरे और तीसरे चरण मैं भाजपा प्रत्याशी गीता पंडित अन्य प्रत्याशियों के मुकाबले काफी आगे रही और जीत हासिल की। दोनों वही दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी अय्यूब मलिक रहे। जिन्हें तीसरे चरण में 13870 वोट मिले है। वहीं बसपा प्रत्याशी को 3269 वोट मिले हैं और कांग्रेस प्रत्याशी को 923 वोट मिले हैं। गठबंधन प्रत्याशी आजाद मलिक को 483 वोट मिले हैं। आम आदमी प्रत्याशी रीता भाटी को 251 वोट मिले हैं।
अन्य प्रत्याशियों से आगे काफी आगे रही भाजपा प्रत्याशी
भाजपा प्रत्याशी गीता पंडित सपा प्रत्याशी अय्यूब मलिक से 4261 वोटों से आगे रही। भाजपा प्रत्याशी के मुकाबले अन्य पार्टियों के प्रत्याशी काफी पीछे चल है। गीता पंडित की जीत से भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
अमन भाटी
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।