Hundreds of farmers reached MLA's residence, submitted memorandum
भारत
चेतना मंच
15 Mar 2023 07:20 PM
दादरी। किसान सभा के कार्यकर्ता आज विभिन्न मांगों को लेकर दादरी के विधायक तेजपाल सिंह नागर के दादरी स्थित गुर्जर कॉलोनी आवास पहुंचे। किसानों ने विधायक के पुत्र दीपक नागर को एक ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। किसान सभा के प्रवक्ता डॉ. रूपेश वर्मा ने बताया कि किसानों की कई समस्याएं आज भी लंबित पड़ी हैं। इसको लेकर विधायक तेजपाल नागर से मिलने के लिए हम सभी वहां पहुंचे थे। लेकिन, विधायक की गैरमौजूदगी में उनके पुत्र दीपक नागर को ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर डीसीपी सेंट्रल राम बदन सिंह सहित भारी संख्या में अफसर और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।