दादरी में जुटेगा गुर्जर समाज, 28 मार्च को होगा बड़ा आयोजन

बताया जा रहा है कि दादरी में महापंचायत करके गुर्जर समाज आगे की राजनीतिक रणनीति की घोषणा करेगा। दादरी में होने वाले गुर्जर समाज के आयोजन के ऊपर उत्तर प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों की निगाह रहेगी। दादरी नगर में गुर्जर समाज की महा पंचायत के आयोजन का दावा है कि दादरी की महा पंचायत ऐतिहासिक पंचायत होगी।

गुर्जर समाज
गुर्जर समाज
locationभारत
userआरपी रघुवंशी
calendar29 Jan 2026 12:54 PM
bookmark

Dadri News : उत्तर प्रदेश के दादरी नगर में गुर्जर समाज का बड़ा आयोजन होने वाला है। 28 मार्च 2026 को दादरी नगर में पूरे उत्तर प्रदेश के गुर्जर समाज को एकत्रित करने की घोषणा की गई है। बताया जा रहा है कि दादरी में महापंचायत करके गुर्जर समाज आगे की राजनीतिक रणनीति की घोषणा करेगा। दादरी में होने वाले गुर्जर समाज के आयोजन के ऊपर उत्तर प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों की निगाह रहेगी। दादरी नगर में गुर्जर समाज की महा पंचायत के आयोजन का दावा है कि दादरी की महा पंचायत ऐतिहासिक पंचायत होगी।

गुर्जर समाज की राजधानी कहा जाता है उत्तर प्रदेश के दादरी नगर को

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश का दादरी नगर एक ऐतिहासिक नगर है। दादरी नगर को गुर्जर समाज की राजधानी भी कहा जाता है। दादरी क्षेत्र में रहने वाले गुर्जर समाज को हमेशा राजनीतिक तौर पर जागरूक समाज के तौर पर गिना जाता है। गुर्जर समाज को राजनीतिक तौर पर जागरूक समाज के रूप में स्थापित करने में दादरी क्षेत्र के प्रसिद्ध नेता स्व. रामचन्द्र विकल तथा दादरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. महेन्द्र सिंह भाटी की भूमिका को महत्वपूर्ण माना जाता है। गौतमबुद्धनगर जिले में स्थित दादरी नगर एक बार फिर बड़ा राजनीतिक केन्द्र बनने वाला है। 20 मार्च 2026 को दादरी में पूरे उत्तर प्रदेश के गुर्जर समाज के लाखों लोग एकत्र होंगे।

विशाल पीडीए भाईचारा रैली का नाम दिया गया है गुर्जर समाज की महापंचायत को 

राजनीतिक तथा सामाजिक रूप से ऐतिहासिक दादरी नगर में 28 मार्च-2026 के को गुर्जर समाज की विशाल पंचायत रखी गई। दादरी में होने वाले गुर्जर समाज के समागम को विशाल पीडीए भाईचारा रैली का नाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि दादरी में होने वाली विशाल पीडीए भाईचारा रैली में गुर्जर समाज अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करेगा। साथ ही यह रैली उत्तर प्रदेश में गुर्जर समाज की एकता का भी सबसे बड़ा कारण बनेगी। दादरी की रैली में उत्तर प्रदेश के 30 जिलों के 135 विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले गुर्जर समाज के लोग भाग लेंगे। दादरी नगर में होने वाली गुर्जर समाज की पंचायत के आयोजक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी हैं।

उत्तर प्रदेश के गुर्जर समाज में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का हिस्सा होगी दादरी की रैली

दादरी में होने वाली पीडीए की विशाल रैली को गुर्जर समाज में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है। दादरी की रैली के संयोजक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने बताया कि दादरी की रैली ऐतिहासिक रैली होगी। दादरी की रैली में इस बार पूर्व में हुई तमाम रैलियों से अधिक लोग भाग लेंगे। 

दादरी की रैली का कारण बताया राजकुमार भाटी ने

दादरी में प्रस्तावित पीडीए भाईचारा रैली के संयोजक सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने बताया कि अगस्त 2025 से गुर्जर समाज में राजनीतिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक बीस जिलों के लगभग पचास विधानसभा क्षेत्रों में पीडीए चौपालों का आयोजन किया जा चुका है। इस अभियान की कड़ी में 28 मार्च 2026 को दादरी में विशाल पीडीए भाईचारा रैली का आयोजन किया जाएगा । इस रैली को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संबोधित करेंगे। इस रैली में सर्व समाज के लोग सम्मिलित होंगे जिनमें गुर्जर समाज की  भागीदारी विशेष रूप से रहेगी। गुर्जर समाज की जनसंख्या वाले सभी 142 विधानसभा क्षेत्र से इस रैली में लोग आएंगे। रैली के संयोजक राजकुमार भाटी ने बताया कि रैली में उत्तर प्रदेश के फैजाबाद, आगरा, लखनऊ, झाँसी, बाराबंकी, मथुरा, अमेठी, बुलंदशहर, राय बरेली, गौतम बुद्ध नगर, शाहजहांपुर,गाजियाबाद, पीली भीत, हापुड, बरेली, मेरठ, बदायूं, बागपत, शामली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, सहारनपुर, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, जालौन, सोनभद्र, श्रावस्ती, सम्भल एवं अलीगढ़ जिलों के लोग भाग लेंगे।  उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दादरी की पंचायत के लिए 28 मार्च 2026 की तारीख फाइनल कर दी है। Dadri News

अगली खबर पढ़ें

नए भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की पीएम मोदी ने की खुलकर तारीफ

पीएम मोदी ने नितिन नबीन की कार्यशैली का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके संपर्क में जो भी आया, वह उनकी सरलता और सहजता की चर्चा जरूर करता है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा से लेकर विभिन्न राज्यों में प्रभारी की भूमिका में काम करने का अनुभव भी नितिन नबीन ने खुद को साबित किया है।

New Delhi Bharatiya Janata Party
पीएम मोदी ने की खुलकर तारीफ (फाइल फोटो)
locationभारत
userऋषि तिवारी
calendar20 Jan 2026 01:20 PM
bookmark

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन के साथ मंगलवार को नितिन नबीन ने औपचारिक रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया है और इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी की संगठनात्मक परंपरा और नेतृत्व-शैली पर बात करते हुए नितिन नबीन की खुलकर सराहना की है। पीएम मोदी ने कहा कि उनके लिए सबसे बड़ी पहचान यही है कि वह “भाजपा के कार्यकर्ता” हैं और पार्टी का नेतृत्व अनुभव, परंपरा तथा जनसेवा-राष्ट्रसेवा के भाव से आगे बढ़ता है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि लोगों को लगता होगा कि प्रधानमंत्री बनने, कम उम्र में मुख्यमंत्री बनने और लंबे समय तक सरकार का नेतृत्व करने जैसी उपलब्धियां बड़ी हैं, लेकिन “मेरे लिए सबसे बड़ी चीज यह है कि मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं।” उन्होंने कहा कि पार्टी का नेतृत्व एक व्यवस्थित परंपरा से चलता है, जो अनुभव से समृद्ध होता है और संगठन को जनसेवा की भावना से मजबूत बनाता है।

“शून्य से शिखर तक”—पूर्व अध्यक्षों को याद किया

बता दें कि पीएम मोदी ने भाजपा के संगठनात्मक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में पार्टी ने “शून्य से शिखर तक” की यात्रा तय की। उन्होंने वेंकैया नायडू और नितिन गडकरी जैसे नेताओं के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि इन साथियों ने संगठन का विस्तार किया। वहीं राजनाथ सिंह के कार्यकाल को याद करते हुए मोदी ने कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा ने पहली बार अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल किया।

अमित शाह और जेपी नड्डा की भी सराहना

बता दें कि प्रधानमंत्री ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और जेपी नड्डा के योगदान की भी तारीफ की है और कहा कि अमित शाह के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में भाजपा की सरकार बनी और केंद्र में पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता में आई। वहीं जेपी नड्डा के कार्यकाल में बीजेपी “पंचायत से लेकर संसद तक” मजबूत हुई। पीएम मोदी ने कहा कि वह पूर्व सभी अध्यक्षों को उनके अमूल्य योगदान के लिए पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से अभिनंदन करते हैं।

NDA में तालमेल भी बड़ी जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री ने नए अध्यक्ष को लेकर कहा है कि “नबीन जी हम सभी के अध्यक्ष हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि नितिन नबीन की जिम्मेदारी केवल भाजपा संगठन को संभालने तक सीमित नहीं होगी, बल्कि एनडीए के सभी सहयोगी दलों के साथ तालमेल की बड़ी जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर होगी।

पीएम मोदी ने नितिन नबीन की कार्यशैली का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके संपर्क में जो भी आया, वह उनकी सरलता और सहजता की चर्चा जरूर करता है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा से लेकर विभिन्न राज्यों में प्रभारी की भूमिका और बिहार सरकार में काम करने का अनुभव—हर जिम्मेदारी में नितिन नबीन ने खुद को साबित किया है। “जब-जब जो जिम्मेदारी मिली, उन्होंने काम करके भरोसा बढ़ाया और जिम्मेदारी देने वालों को गर्व से भर दिया,” पीएम मोदी ने कहा।

अगली खबर पढ़ें

दादरी विधायक ने तीन मार्गो के निर्माण कार्यो का किया शिलान्यास

इन परियोजनाओं के पूरा होते ही दादरी क्षेत्र के गांवों की कनेक्टिविटी सुधरेगी, रोज़ाना के सफर का समय घटेगा और ग्रामीण इलाकों को मुख्य सड़क नेटवर्क से अधिक तेज व सुरक्षित जोड़ने में मदद मिलेगी।

तेजपाल सिंह नागर ने मौके पर पहुंचकर विकास कार्यों का शुभारंभ किया
तेजपाल सिंह नागर ने मौके पर पहुंचकर विकास कार्यों का शुभारंभ किया
locationभारत
userअभिजीत यादव
calendar17 Jan 2026 02:27 PM
bookmark

Dadri News : दादरी विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाया गया है। दादरी क्षेत्र के विधायक तेजपाल सिंह नागर ने आज तीन अहम सड़क परियोजनाओं का विधिवत शिलान्यास कर विकास कार्यों को औपचारिक गति दी। इन सड़कों पर कुल ₹226.63 लाख (₹2.26 करोड़ से अधिक) खर्च किए जाएंगे। इन परियोजनाओं के पूरा होते ही दादरी क्षेत्र के गांवों की कनेक्टिविटी सुधरेगी, रोज़ाना के सफर का समय घटेगा और ग्रामीण इलाकों को मुख्य सड़क नेटवर्क से अधिक तेज व सुरक्षित जोड़ने में मदद मिलेगी

दादरी विधानसभा में 3 सड़कें मंजूर

दादरी विधानसभा में जिन तीन प्रमुख सड़कों को मंजूरी मिली है, वे सीधे तौर पर ग्रामीण कनेक्टिविटी की रीढ़ मजबूत करेंगी। पहली परियोजना दादरी–जारचा–कलौंदा–गैसुपुर (जारचा आबादी) मार्ग की है, जिसकी 0.150 किमी लंबी पट्टी पर ₹31.77 लाख खर्च किए जाएंगे। दूसरी सड़क जी.टी. रोड से कलौंदा होते हुए छौलस (छौलस आबादी) तक बनेगी इसकी लंबाई भी 0.150 किमी है और लागत ₹31.60 लाख तय की गई है। वहीं, सबसे बड़ा काम जारचा–कलौंदा से भट्टा होते हुए कलौंदा मार्ग पर होगा, जहां 2.510 किमी लंबे हिस्से के निर्माण पर ₹163.26 लाख की राशि खर्च की जाएगी। इन तीनों परियोजनाओं के पूरा होते ही दादरी विधानसभा के जारचा, कलौंदा, गैसुपुर, छौलस और भट्टा जैसे इलाकों में आवाजाही आसान होने के साथ-साथ किसानों, छात्रों और स्थानीय व्यापार को भी सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।

“सड़कें विकास की रीढ़” - तेजपाल सिंह नागर

शिलान्यास के दौरान विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि दादरी विधानसभा के लिए सड़कें सिर्फ आवागमन नहीं, बल्कि विकास की धुरी हैं। इन मार्गों के बनने से जारचा, कलौंदा, गैसुपुर, छौलस और भट्टा सहित आसपास के गांवों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम यातायात मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को उपज बाजार तक पहुंचाने में सहूलियत होगी, विद्यार्थियों और कर्मचारियों का समय बचेगा, वहीं स्थानीय व्यापार और रोज़गार गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

गुणवत्ता और समय-सीमा पर सख्ती

विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे हों और गुणवत्ता मानकों से कोई समझौता न किया जाए, ताकि दादरी विधानसभा के लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे और आगे भी जनता की जरूरतों के अनुरूप नई योजनाएं लाई जाएंगी।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

शिलान्यास कार्यक्रम में मनोज सिसोदिया, HK शर्मा, प्रदीप मंगल, अशोक (BDC), सुरवीर सिंह गहलोत, कैप्टन रामभूल सिंह, सोनू राणा, राहुल (BDC), उमेश राणा, सुरवीर सिंह, ओमकार सिंह, देवकरन सिंह, प्रेमपाल सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। साथ ही वरिष्ठ कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे और विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार जताया। Dadri News