Greater Noida News : भाजपा के तीन ब्राह्मण जयचंदों की चर्चा तेज
Discussion of three Brahmin Jaichands of BJP intensifies
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:02 AM
दादरी। दादरी नगर पालिका का चुनाव संपन्न हो गया और भाजपा की प्रत्याशी श्रीमती गीता पंडित चुनाव जीतने में सफल रही। लेकिन भाजपा के ही तीन ब्राह्मण जयचंद पार्टी प्रत्याशी गीता पंडित को चुनाव हराने के लिए पूरी एड़ी-चोटी का जोर अंत तक लगाए रहे। इन तीनों जयचंदों की चर्चा दादरी में तेजी के साथ हो रही है।
बताते चलें कि टिकट से लेकर चुनाव सम्पन्न होने तक यह जयचंद भाजपा प्रत्याशी को चुनाव हराने की रणनीति पर काम कर रहे थे। पार्टी के बड़े नेताओं के काफी समझाने बुझाने के बाद भी यह जयचंद नहीं माने। मजे की बात यह है कि यह तीनों भाजपा के जयचंद ब्राह्मण समाज से ही आते हैं और वर्तमान में पार्टी के पदाधिकारी भी हैं। पार्टी सूत्रों की माने तो भाजपा प्रत्याशी गीता पंडित को चुनाव हराने के लिए इन्होंने पूरी ताकत लगा रखी थी, लेकिन जब चुनाव का परिणाम आया तो इन तीनों जयचंदों के चेहरे पर हवाइयां उडऩे लगी।
क्यों नहीं हो रही कार्रवाई ?
भाजपा कैंप में चर्चा है कि इन तीनों पर पार्टी कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के अभियान में जुटे हैं और समय-समय पर कार्यकर्ताओं को नसीहत देते रहते हैं। यदि समय रहते इन तीनों पर भाजपा ने कार्रवाई नहीं की तो लोकसभा चुनाव में भी अपनी भूमिका से बाज नहीं आएंगे। हालांकि अभी तक भाजपा का नेतृत्व बोलने को तैयार नहीं है। जब इस संबंध में भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय भाटी से बात करने का प्रयास किया गया तो वह उपलब्ध नहीं हो सके।
भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष का निष्कासन तय
दादरी नगर पालिका के चुनाव में भाजपा से बगावत करने वाले भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष का निष्कासन तय माना जा रहा है। बताते चलें कि नगर पालिका परिषद के चुनाव में भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्षों भारतीय जनता पार्टी से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में खड़े हुए थे इसको लेकर उनके निष्कासन की तैयारी शुरू कर दी गई है।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।