Greater Noida News : आतंकी नहीं, किसानों को पीटने के लिए दौड़ रही है पुलिस : राजकुमार भाटी (देखें वीडियो)
Government should immediately release the protesting farmers: Rajkumar Bhati
भारत
चेतना मंच
02 Nov 2022 04:46 PM
Dadri : दादरी। एनटीपीसी प्लांट पर शांतिपूर्वक धरना दे रहे किसानों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और महिलाओं पर वाटर कैनन के इस्तेमाल की समाजवादी पार्टी ने निंदा की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि यूपी की भाजपा सरकार किसान मजदूर विरोधी है। उन्होने गिरफ्तार प्रदर्शनकारी किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग की है।
राजकुमार भाटी ने ट्वीट कर कहा, ‘घबराइये नहीं। कोई मर्डर या डकैती नहीं हुई है। आतंकवादी हमला भी नहीं हुआ है। बाबा की बहादुर पुलिस दादरी एनटीपीसी प्लांट पर शांतिपूर्वक धरना दे रहे किसानों को घेरकर पीटने के लिए दौड़ रही है। इस सरकार से उम्मीद ही क्या कर सकते हो?
[video width="320" height="580" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2022/11/dadri-ntpc.mp4"][/video]
गौरतलब है कि अपनी जमीनों के उचित मुआवजे और एनटीपीसी प्लांट में नौकरी की मांग को लेकर किसानों ने मंगलवार को एनटीपीसी पर प्रदर्शन किया। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और लाठीचार्ज किया। इसमें कई किसान जख्मी हो गए। सपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार भाटी ने कहा कि यूपी की भाजपा सरकार कू्रर हो चली है। महिलाओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल और लाठीचार्ज से भी उसके अफसर हिचक नहीं रहे हैं। उन्होंने सरकार से गिरफ्तार प्रदर्शनकारी किसानों को तत्काल रिहा करने और घायलों का समुचित उपचार कराने की मांग की है।