Noida Breaking : जिले में जूनियर छात्रों की 14 तक छुट्टी, सीनियर के स्कूल का भी समय बदला
Holiday of junior students till 14 in the district, time of senior's school also changed
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 09:27 AM
नोएडा। मौसम ने अब अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। हाड़ कंपाती ठंड के मद्देनजर गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने जिले के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में जूनियर क्लास के बच्चों की 14 जनवरी तक की गई छुट्टी के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही सीनियर क्लास के छात्रों के स्कूल के समय में भी परिवर्तन किया गया है।
जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने जूनियर यानि कक्षा आठ तक के बच्चों के स्कूलों की छुट्टी 14 जनवरी यानि मकर संक्रांति तक कर दी है। उन्होंने इंटरमीडिएट तक के बच्चों के स्कूलों के समय में भी परिवर्तन के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक सीनियर छात्रों के स्कूल का समय अब सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक होगा। यह पहले सुबह 8:50 से दोपहर 2:50 बजे तक का था। निर्देश में यह भी कहा गया है। जूनियर स्कूल के संचालक बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लास कर सकेंगे। यह निर्देश अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगे।