
Noida News : दादरी (चेतना मंच) दादरी में नगर पालिका के चुनाव के दौरान मतदान का जायजा लेने के लिए स्वयं मेरठ मंडल के कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे मतदान केंद्रों पर पहुंची।
मेरठ मंडल की कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे सबसे पहले दादरी के मिहिर भोज इंटर कॉलेज में पहुंची, जहां उन्होंने मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने कई प्रमुख मतदान केंद्रों का दौरा किया। इस मौके पर उनके साथ अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने अफसरों को निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन ना होने दिया जाए। शांतिपूर्ण मतदान में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
इस दौरान उन्होंने मतदान करने के लिए लाइन में खड़े कई मतदाताओं तथा महिला मतदाताओं से भी वार्ता की तथा उनसे किसी भी तरीके की समस्या होने की जानकारी ली।