
Noida News / दादरी नगर पालिका की विजयी चेयरमैन गीता पंडित और सभासदों को शनिवार को समारोह पूर्वक शपथ दिलाई गई। दादरी के रेलवे रोड स्थित वृन्दावन गार्डन में आयोजित समारोह में दादरी के उपजिलाधिकारी आलोक कुमार गुप्ता ने पहले दादरी नगरपालिका परिषद की तीसरी बार अध्यक्ष बनी गीता पंडित को शपथ दिलाई। इसके बाद सभी 25 वार्डों के जीते सभासदों को शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद डाक्टर महेश शर्मा ने कहा कि दादरी की जनता ने फिर से लगातार तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी गीता पंडित को भारी मतों से जिताकर इतिहास रचा है। कहा कि दादरी विधायक तेजपाल नागर, दादरी चेयरपर्सन गीता पंडित दोनों मिलकर एक और एक मिलकर 11 के बराबर हो गये है।
[caption id="attachment_91938" align="alignnone" width="700"]
Noida News[/caption]
विधायक तेजपाल नागर ने शपथ समारोह में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया और चेयरपर्सन व सभासदों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दादरी के विकास में सब मिलकर विकास करायें। शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए गीता पंडित ने नगर के मतदाताओं, पार्टी पदाधिकारियों और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में भाजपा वेस्ट यूपी अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, जिला अध्यक्ष विजय भाटी, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, नगर अध्यक्ष सोमेश गुप्ता, नीरज शर्मा, विशाल भारद्वाज, एचके शर्मा, देवी शरण शर्मा, जतन लाल गर्ग, जगभूषण गर्ग, योगेश वर्मा, बिजेंद्र वर्मा, सेवानंद शर्मा, लब्बू शर्मा, विजय गौतम, तरुण शर्मा, डाक्टर आरपी पाल, प्रीति बघेल, रजनी तोमर, संगीता रावल, स्वाति शर्मा, बलराज भाटी, प्रेमराज भाटी, गजेन्द्र मावी, मनोज सिसोदिया, अमरदीप नागर, शरण गोयल, महिपाल शर्मा, दिनेश गर्ग, विचित्र तोमर, रिषीपाल राणा, सुधीर रावल, छोटे लाल रावल, समीर भाटिया आदि मौजूद रहे।