Noida News : '81 गाँवों के प्रतिनिधित्व का मुद्दा सदन में उठाएंगे'
दादरी
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:18 AM
Noida: नोएडा । नोएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन ने दादरी विधासभा क्षेत्र से विधायक तेजपाल नागर से मुलाकात कर क्षेत्र में आधारभूत लोकतंत्र की कमी का मुद्दा फिर उठाया है।
गौरतलब है कि नोएडा में पिछली सरकारों द्वारा ग्राम पंचायत समाप्त कर दी गई थी। नोवरा इस बाबत लगातार लड़ाई लड़ती आई है। उच्च न्यायालय में भी नोवरा द्वारा दाखिल की गई रिट लंबित है। जबकि पिछले कई वर्षों से भाजपा सरकार ने भी यहाँ म्युनिसिपालिटी बनाने की बात कही थी। पूर्व जिलाधिकारी बीएन सिंह ने भी यहाँ चुने हुए निकाय के लिए रिपोर्ट साशन को भेजी थी।
नोवरा अध्यक्ष रंजन तोमर ने विधायक से अनुरोध किया है कि वह इस बार इस मुद्दे को विधान सभा में उठाएं। इसके अलावा मुख्यमंत्री से सीधा संवाद करवाएं ताकि उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया जा सके। इस दौरान संस्था के उपाध्यक्ष अजय चौहान, महासचिव पुनीत राणा एवं मोनू चौहान उपस्थित रहे।