
Noida News: दादरी के मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज में बने बूथ के बाहर सडक़ पार कर रही महिला को वाहन ने टक्कर मार दी। इसे लेकर सपा के प्रवक्ता राजकुमार भाटी का आरोप है कि मुस्लिम मतदाताओं को वोट डालने से रोकने के लिए पुलिस ने उन्हें रोका भीड़ एकत्र होने पर लाठियां चलाई। जिस कारण यह हादसा हुआ।
सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने यह बड़ा आरोप लगाते हुए ट्वीट किया कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता राशिद सिद्दीकी की माताजी संजीदा बेगम सुबह बड़े चाव के साथ वोट डालने के लिए गई थी। पुलिस ने आईडी चेकिंग के नाम पर रोका। थोड़ी भीड़ हो गई तो बेवजह लाठियां बरसानी शुरू कर दी। संजीदा डरकर भागी तो सड़क पर जाते रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी, जिससे संजीदा गंभीर रुप से घायल हो गई।