Noida: नोएडावासियों के लिए काम की खबर, पुलिस कमिश्नर ने वेरिफिकेशन के लिए दिया 5 दिन का समय
Noida alok singh
दादरी
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:56 AM
नोएडा. नोएडा (Noida) या ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में रह रहे लोगों के लिए बड़ी खबर आई है. गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने सभी पुलिस अफसरों और तीन जोन के डीसीपी को एक पत्र जारी करके लंबित पड़े वेरिफिकेशन के मामलों को जल्द से जल्द निपटाने का आदेश दिया है. उन्होंने पत्र में कहा है कि ऐसे लंबित मामलों को 5 दिनों के भीतर निपटाकर नोएडा पुलिस कमिश्नरेट हेड क्वार्टर में पुलिस वेरिफिकेशन (Noida Police Verification) की पूरी रिपोर्ट भेज दी जाए.
नोएडा (Noida) के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह की ओर से लिखे गए पत्र में यह भी कहा गया है कि 5 दिनों के भीतर रिपोर्ट ना भेजने पर जिम्मेदार पुलिसकर्मी के खिलाफ रिपोर्ट पेश करके मुख्यालय को सौंप दी जाएगी. बता दें कि नोएडा (Noida) और ग्रेटर नोएडा में बड़ी संख्या में लोग पुलिस वेरिफिकेशन ना होने के कारण काफी परेशान हैं. पुलिस कमिश्नर ने पुलिस के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक करके इन मुद्दे को सुलझाने को कहा है.
UP Election 2022 : अंतिम चरण के मतदान के दिन मायावती ने किया ये ट्वीट
पुलिस कमिश्नर की समीक्षा बैठक में यह बात भी सामने आई है कि पुलिस वेरिफिकेशन के कई मामले अभी लंबित पड़े हैं. इन मामलों का निपटारा नहीं हो पा रहा है. ऐसे में पुलिस कमिश्नर ने आदेश दिया है कि पुलिसकर्मी आवेदनकर्ताओं से संपर्क करके उनके पते पर जाकर वेरिफिकेशन करें. उन्होंने सख्त लहजे में कहा है कि 5 दिनों के अंदर यह काम हो जाना चाहिए और इसकी रिपोर्ट पुलिस कमिश्नरेट के हेड क्वार्टर में पहुंचा दी जाए.
वहीं नोएडा के लोगों का कहना है कि पुलिस की ओर से वेरिफिकेशन में देरी की जाती है. कई बार लोगों को वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है. लेकिन फिर भी फाइल आगे नहीं बढ़ती है. ऐसे में लोगों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है. लोगों ने पुलिस वेरिफिकेशन जल्द निपटाने का आग्रह किया है.