नोएडा । नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority)की सी.ई.ओ. रितु माहेश्वरी(CEO Ritu Maheshwari), सांसद डॉ. महेश शर्मा(MP. Dr. Mahesh Sharma), एवं विधायक पंकज सिंह (MLA Pankaj Singh)ने विभिन्न 9 स्थानों पर महिला वेन्डर्स हेतु नौएडा प्राधिकरण द्वारा स्थापित पिंक वेन्डिंग जोन(Pink Vending Zone) का लोकार्पण किया गया। पिंक वेंडिंग जोन कीसकुल संख्या अब 55 हो गई है।
उल्लेखनीय है कि कि मिशन शक्ति की मंशानुरूप महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत
महिला वेन्डर्स(Ladies Vendors) को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु नौएडा प्राधिकरण (Noida Authority)द्वारा नौएडा(Noida) के विभिन्न स्थानों पर पिंक वेन्डिंग जोन की स्थापना की गई है। ये वेन्डिंग जोन, सैक्टर-2 (डी-ब्लॉक पार्क), सैक्टर-37, सैक्टर-44, सैक्टर--62 (फोर्टिस हॉस्पिटल के समीप), सैक्टर-57, सैक्टर-76-77 मार्ग (महागुन मॉर्डन सोसाइटी के समीप), सैक्टर-88 (फूल मण्डी के समीप), सैक्टर-93ए, सैक्टर-125 (एमिटी स्कूल के समीप) में स्थित हैं।
अब तक प्राधिकरण द्वारा 55 पिंक वेन्डिंग जोन बनाए गए हैं। जिसमें सेक्टर-2 डी ब्लॉक में 5, सेक्टर-37 में 5, सेक्टर-44 में 10, सेक्टर-62 फोर्टिस हॉस्पिटल में 10, सेक्टर-57 में 5, सेक्टर-76-77 महागुन मॉडर्न सोसाइटी के समीप 5, सेक्टर-88 में 5, सेक्टर-93ए में 5, सेक्टर-125 एमिटी स्कूल के समीप 5 है। इसके अलावा 2.23 रु0 करोड़ की लागत से किये जाने वाले पर्थला चौक से सैक्टर-112 तक एफ.एन.जी. मार्ग के 2600 मी0 मुख्य कैरिजवे का सुदृढ़ीकरण का कार्य का शिलान्यास भी किया गया।