Dadri News:छात्रा को कार में खींचने वाले दबंग गिरफ्तार
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 09:23 AM
दादरी। थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत बीए की छात्रा से छेड़छाड़ कर उसे कार में खींचने का प्रयास करने वाले दबंगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी स्कार्पियो कार में सवार होकर फरार हो गए। और अपनी कार वहीं छोड़ दी। गुस्साए लोगों ने कार में तोडफ़ोड़ की।
थाना दादरी के थाना प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाली छात्रा अपने भाई व दोस्त के साथ बाइक पर घर से लौट रही थी।
जैसे ही वह जीटी रोड दादरी नगर पालिका कार्यालय के नजदीक पहुंची तभी बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया।
तीनों पैदल ही बाइक लेकर पेट्रोल पंप की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे रूपवास बाईपास पर पहुंचे तभी छात्रा का भाई और दोस्त कुछ आगे निकल गया ।
इसी बीच दादरी की ओर से लाल रंग की कार में सवार तीन युवकों ने छात्रा से छेड़छाड़ कर उसे कार में खींचने का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर भाई वह दोस्त मौके पर पहुंचे और कार की चाबी छीन ली। इस पर आरोपी मारपीट करने लगे इसी दौरान आरोपियों का चौथा साथी स्कॉर्पियो लेकर पहुंच गया। उसने मौके देखकर तीनों आरोपियों को स्र्कापियो की चाबी देकर भगा दिया और खुद घटनास्थल पर रह गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया और उसी से पूछताछ के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले मोहित पुत्र वेद प्रकाश निवासी प्यावली थाना जारचा निशांत पुत्र हरिओम निवासी ग्राम बिसाडा नितिन पुत्र अशोक निवासी उपरोक्त को पुलिस ने धर दबोचा।