UP Election 2022: ‘आप’ प्रत्याशी संजय सिंह ने वोट मांगे
भारत
चेतना मंच
30 Jan 2022 06:16 PM
Dadri/Greater Noida: दादरी/ ग्रेटर नोएडा । दादरी विधानसभा क्षेत्र (Dadri Assembly Constituency) से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजय सिंह (तुगलपुर) ने समर्थकों के साथ क्षेत्र का सघन दौरा कर अपने समर्थन में वोट मांगे। पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनय पटेल ने जैतपुर, मथुरापुर, घोड़ी, रायपुर, रिठौरी, मायचा और भूड़ रामपुर गांवों में जन-सम्पर्क कर संजय तुगलपुर के पक्ष लोगों से वोट करने की अपील की। उन्होंने लोगों के समक्ष दिल्ली सरकार के कार्यो का उल्लेख किया गया। गॉवों के स्थानीय लोगों ने संजय भाई को अपना प्यार व आशीर्वाद दिया।
इस दौरान प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी मीनाक्षी श्रीवास्तव, कला एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष बोईशाली सिन्हा, पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर तोमर, छात्र इकाई ष्टङ्घस्स् के जिलाध्यक्ष संकेत भाटी, जीतू चौधरी, रवि चौधरी, सरिता औऱ कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे।