UP Election 2022: राजकुमार भाटी की ऐतिहासिक जीत होगी: अक्षय पंडित
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 11:29 PM
Dadri: दादरी। समाजवादी पार्टी के युवा नेता अक्षय पंडित ने दावा किया है कि दादरी क्षेत्र से सपा प्रत्याशी राजकुमार भाटी की ऐतिहासिक जीत होगी। उनका दावा है कि श्री भाटी को समाज के हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है।यहां जारी एक लिखित बयान में श्री पंडित ने यह बात कही। बयान में उन्होंने कहा कि राजकुमार भाटी पिछले 30 वर्षों से समाज के हर वर्ग के दु:ख-दर्द में काम आते रहे हैं। अब क्षेत्र की जनता की बारी है। जनता ने तय कर लिया है कि इस बार दादरी विधानसभा क्षेत्र से राजकुमार भाटी को ऐतिहासिक मतों से जिताना है। श्री पंडित ने बताया कि पूरे क्षेत्र में समाज के हर वर्ग का समर्थन राजकुमार भाटी के साथ है। कल मतदान के समय यह साबित हो जाएगा कि श्री भाटी की ऐतिहासिक जीत होने वाली है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बेरोजगारी प्रत्येक परिवार की एक बड़ी समस्या है। विधायक बनते ही राजकुमार भाटी ने क्षेत्र को बेरोजगारी की समस्या से मुक्त करने का वचन दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सारे मतभेद भुलाकर क्षेत्र के ब्राहमण समाज ने राजकुमार भाटी को खुला समर्थन दिया है। दो दिन पूर्व दादरी के ऐतिहासिक 'रामभवनÓ में हुआ श्री भाटी का स्वागत समारोह इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्र का ब्राहमण समाज उन्हें कितना प्यार करता है।