UP Election 2022: तेजपाल नागर ने किया जनसंपर्क अभियान
भारत
चेतना मंच
01 Feb 2022 08:08 PM
Dadri/Greater Noida : दादरी/ ग्रेटर नोएडा। दादरी विधायक तेजपाल नागर एव दीपक नागर ने ग्रेटर नोएडा सोसायटियो सहित दादरी नगर से सटे गांवो मे जनसम्पर्क कर वोट मांगे।दादरी विधायक ने विधानसभा के ग्रेटर नोएडा सोसायटी सूर्या एंक्लेव , ओमी क्रोन 1,2,3,म्यु सेक्टर, बिरॉडी, एवीजे हाइट्स,एसीई प्लेटिनम, जैतपुर, एटीएस, लुहारली, डाबरा, रामपुर, बदौली, तिलपता सहित बारह जगहो कर जाकर वोट मांगे। दादरी विधायक ने कहा कि उन्होने सोसाटियो की हर समस्याओं को पिछले पांच वर्षो को हल किया वही आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा वासियो की समस्याओं को हल करने के लिए दादरी के साथ साथ ग्रेटर नोएडा मे कैम्प कार्यालय खोलकर वहा बैठकर समस्याओं का निवारण किया सेक्टरो के व्यापारियों साप्ताहिक बाजार लगाने वाले दुकानदारों की जगह की समस्याओं का निवारण कराया।
लुहारली गांव में दीपक नागर ने क्रिकेट टूर्नामेंट का फीताकाटकर शुभारंभ किया चुनाव प्रचार मे ईश्वर भाटी,राव नीरज भाटी,प्रवीण दरोगा, जीतू भाटी, नरेश कसाना, तेज सिंह, डॉक्टर सुधीर गॉड आदि साथ रहे।