UP Election 2022: फ्लैट बायर्स व किसानों का हक दिलाकर रहूंगा: मनवीर
दादरी
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:21 PM
Dadri: दादरी । दादरी विधानसभा क्षेत्र (Dadri Assembly Constituency) से बसपा प्रत्याशी मनवीर भाटी ने ग्रेटर नोएड़ा ईस्ट और ग्रेटर नोएड़ा वेस्ट की ऐस सिटी, एसकेए सोसायटी, अमात्रा होम्स, एपैक्स, अजनारा ले गार्डन, ओमिक्रोन फस्ट, मायावती फ़्लैट जू थर्ड, आम्रपालि ग्रांड, गौर अतुल्यम आदि सोसाइटियों में डोर टू डोर कम्पैन किया।जनसम्पर्क के दौरान मनवीर भाटी ने कहा कि फ़्लैट बायर्स की रजिस्ट्री के हक और मेंट्नेन्स पर बिल्डर की दादागिरी तथा बिजली पानी पर बिल्डर की बिचौलियागिरी आदि समस्याओं के समाधान के लिए फ़्लैट बायर्स के साथ मिलकर संघर्ष कर रहे हैं और हर हालत में ग्रेटर नोएड़ा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Greater Noida Industrial Development Authority)व बिल्डर से फ़्लैट बायर्स को उनका हक दिलाकर ही दम लूँगा।
पिछले दस साल में समाजवादी और भाजपा की सरकार ने फ़्लैट बायर्स की समस्याओं का समाधान नहीं किया अब चुनाव के समय समाधान कराने का दावा कर रहे हैं। समाजवादी और भाजपा की सरकार ने जो किसान कोर्ट नहीं गए उन्हें 10 प्रतिशत प्लॉट का हक देने से मना कर दिया। हम सब किसान सडक़ पर अपने हक के लिए संघर्ष करते रहे और अपनी अपनी सत्ता में चुनाव लड़ रहे नेताजी लोगों की तब आवाज़ तक नहीं निकली।क्षेत्र केकिसान और नौजवान को विश्वास है कि उनका भला बहन मायावती और बसपा पार्टी की सरकार ही कर सकती है।