दिल्ली चुनाव से पहले पैरोल पर बाहर आया गुरमीत राम रहीम
Gurmeet Ram Rahim
दिल्ली
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:53 AM
दिल्ली
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:53 AM
Gurmeet Ram Rahim : गुरमीत राम रहीम को 12वीं बार पैरोल मिलने की खबर काफी चर्चाएं बटोरी रही है। गुरमीत राम रहीम को साल 2017 में बलात्कार और अन्य गंभीर आरोपों के कारण सजा सुनाई गई थी। हाल ही में गुरमीत राम रहीम को पैरोल देने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि गुरमीत राम रहीम को 12 वीं बार पैरोल मिल गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा चुनाव से पहले भी गुरमीत राम रहीम को पैरोल मिली थी और दिल्ली चुनाव से पहले भी वो 30 दिनों की पैरोल पर बाहर आया है।
राम रहीम पर हरियाणा सरकार की मेहरबानी
यौन शोषण और मर्डर केस में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर हरियाणा सरकार ने एक बार फिर मेहरबानी दिखाई है। दरअसल दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले गुरमीत राम रहीम को पैरोल पर रिहा 30 दिनों के लिए बाहर कर दिया गया है। बता दें कि साल 2017 के बाद ये 12वां मौका है जब राम रहीम को पैरोल पर रिहा किया गया है।
किन मामलों में हुई थी सजा?
गुरमीत राम रहीम ने 2 साध्वियों का यौन उत्पीड़न किया था इन दोनों मामलों में डेरा प्रमुख को 10-10 साल की सजा हुई है जबकि एक पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या और डेरा के पूर्व मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या के मामले में राम रहीम को उम्रकैद की सजा हुई है। राम रहीम को 25 अगस्त 2017 से हरियाणा में रोहतक के सुनारिया जेल में रखा गया है। इसके पहले डेरा प्रमुख राम रहीम ने पिछले साल भी इमरजेंसी पैरोल की मांगी थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने 30 सितंबर को शर्तों के साथ उसको पैरोल पर रिहा किया था। इलेक्शन कमीशन ने राम रहीम की पैरोल पर शर्त रखी थी कि वो किसी भी तरह हरियाणा चुनाव की किसी गतिविधि में हिस्सा नहीं लेगा। इस दौरान वो किसी भी जिले में कोई दौरा नहीं करेगा। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी वो किसी तरह का चुनावी अभियान का समर्थन नहीं करेगा। इन शर्तों के साथ राम रहीम को पैरोल मिली थी।