Acid Attack on DU Student: DU, NSUI–SFI ने निकाला विरोध मार्च
भारत
चेतना मंच
27 Oct 2025 11:56 AM
Acid Attack on DU Student: दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा पर अशोक विहार इलाके में दिनदहाड़े हुए एसिड अटैक ने राजधानी को एक बार फिर झकझोर दिया है। इस वारदात ने महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिल्ली में एक छात्रा पर हएसिड अटैक की वारदात के बारे में जानकारी हम आपको विस्तार के साथ बता रहे हैं। Delhi News
बता दे कि रविवार (26 अक्टूबर) की सुबह लक्ष्मीबाई कॉलेज के पास यह हमला उस वक्त हुआ जब छात्रा एक्स्ट्रा क्लास के लिए कॉलेज जा रही थी। अचानक एक बाइक सवार युवक ने उसके ऊपर तेज़ाब फेंक दिया। छात्रा ने खुद को बचाने की कोशिश की — चेहरा तो बच गया, लेकिन उसके दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए।
Acid Attack on DU Student: छात्रा का परिचित निकला हमलावर
बता दे कि राहगीरों ने घायल छात्रा को तुरंत दीपचंद बंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे हालत गंभीर होने पर आरएमएल अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, छात्रा की स्थिति फिलहाल स्थिर है। पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी जितेंद्र, जो मुकुंदपुर इलाके का रहने वाला है, छात्रा का परिचित था। दोनों के बीच एक महीने पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद आरोपी उसे परेशान कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, जितेंद्र ने अपने दो दोस्तों ईशान और अरमान के साथ मिलकर यह वारदात रची। कहा जा रहा है कि ईशान ने बोतल दी और अरमान ने तेजाब फेंका।
Acid Attack on DU Student: तीनों आरोपी फरार, पुलिस की तलाश जारी
बता दे कि हमले के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। दिल्ली पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर ली है। कई टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और कहा है कि अपराधियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Acid Attack on DU Student: NSUI का विरोध पर “यह शासन की नाकामी का प्रमाण”
NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा, “दिनदहाड़े दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा पर एसिड फेंका गया — यह न सिर्फ अपराध है बल्कि शासन की नाकामी का प्रमाण है। अगर दिल्ली पुलिस और बीजेपी सरकार महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देतीं, तो ऐसी घटनाएं रुक जातीं।” उन्होंने कहा कि NSUI पीड़िता और उसके परिवार के साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक आवाज उठाती रहेगी।
Acid Attack on DU Student: SFI ने पुलिस और प्रशासन पर उठाए सवाल
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने भी घटना को “प्रशासनिक असंवेदनशीलता और सरकारी विफलता” बताया। संगठन ने कहा कि “राजधानी में महिला कॉलेज के सामने दिन के उजाले में ऐसा हमला होना चौंकाने वाला है। जब तक दोषियों को कड़ी सज़ा नहीं दी जाती और कॉलेज परिसरों के आसपास सुरक्षा नहीं बढ़ाई जाती, तब तक ऐसी घटनाएं जारी रहेंगी।” SFI ने यह भी याद दिलाया कि पहले भी मिरांडा हाउस के पास एसिड से जुड़ी घटनाएं** हो चुकी हैं, लेकिन ठोस कदम कभी नहीं उठाए गए।
Acid Attack on DU Student: ABVP की मांग “सुरक्षा बढ़ाई जाए, CCTV कैमरे लगें”
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने इस वारदात को “अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण” बताया। संगठन ने प्रशासन से मांग की कि दोषियों पर तुरंत और कड़ी कार्रवाई हो, विश्वविद्यालय परिसरों के आसपास **सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए, CCTV कैमरों की संख्या बढ़ाई जाए और पुलिस गश्त को और सक्रिय किया जाए।
Acid Attack on DU Student: छात्रों में गुस्सा और विरोध प्रदर्शन
इस घटना के बाद DU और अन्य कॉलेजों में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किए। कई जगहों पर “दिल्ली की बेटियां कितनी सुरक्षित हैं?” जैसे नारे लगे। छात्रों का कहना है कि बार-बार ऐसी घटनाओं के बाद भी सुरक्षा इंतज़ामों में कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है।
Acid Attack on DU Student: महिलाओं की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
यह घटना एक बार फिर इस सच्चाई को उजागर करती है कि कानून होने के बावजूद ज़मीनी स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था कमजोर है। दिल्ली जैसे महानगर में भी अगर छात्राएं कॉलेज जाते वक्त असुरक्षित महसूस करती हैं, तो यह प्रशासनिक विफलता का गंभीर संकेत है।