Air Pollution : दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बरकरार
भारत
चेतना मंच
26 Nov 2025 01:28 PM
Air Pollution : नयी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बृहस्पतिवार सुबह भी ‘खराब’ श्रेणी में बनी रही, जबकि न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से जारी एक बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
Air Pollution :
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 217 दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है। आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे राष्ट्रीय राजधानी में सापेक्ष आर्द्रता 76 फीसदी दर्ज की गई।