Noida News : जे० पी० नडडा से मिले भाजपाई ,दी जन्मदिन की बधाई।
BJP met J.P. Nadda, congratulated him on his birthday
भारत
चेतना मंच
03 Dec 2022 05:28 PM
Noida News : भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र नागर ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा मुलाकात की एवं उनको जन्मदिन की बधाई दी । इस अवसर भाजपा अध्यक्ष ने नागर से लगातार सक्रिय रहकर सच्ची निष्ठा से पार्टी संगठन के लिए कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। नागर ने बताया कि यह सिर्फ़ भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है कि एक सामान्य कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिल सकता है। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलना गौरव का क्षण होता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने युवा कार्यकर्ता का उत्साहवर्धन किया व संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय रहने के लिए उनकी प्रशंसा भी की। सत्येन्द्र नागर पूर्व में उत्तर प्रदेश भाजयुमो के प्रदेश मंत्री रहे है व सक्रिय रहकर कार्य करते हैं।