दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल पर छठ महापर्व को लेकर बढ़ी भीड़
भारत
चेतना मंच
22 Oct 2025 04:25 PM
दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल (Anand Vihar Terminal) पर इस समय भारी भीड़ देखी जा रही है, क्योंकि छठ महापर्व (Mahaparva Chhath) के अवसर पर बिहार और पूर्वांचल के हजारों लोग अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। हर साल की तरह, इस बार भी आनंद विहार (Anand Vihar Terminal) से बिहार और पूर्वांचल के विभिन्न हिस्सों के लिए कई ट्रेनों का संचालन हो रहा है, लेकिन इस साल यात्रा के दौरान यात्रियों की संख्या और अधिक बढ़ गई है। Delhi News
छठ महापर्व (Mahaparva Chhath) के अवसर पर यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न हो, इसके लिए रेलवे प्रशासन ने स्टेशन पर विशेष इंतजाम किए हैं। प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है और होल्डिंग एरिया में जनरल टिकट के लिए अतिरिक्त काउंटर बनाए गए हैं। साथ ही, यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए भारी संख्या में आरपीएफ जवान तैनात किए गए हैं।
छठ महापर्व (Mahaparva Chhath) के अवसर पर जाने वाले यात्री निक्की झा ने कहा कि इस बार व्यवस्था पहले से काफी बेहतर है। "पहले छठ के दौरान यहां काफी भीड़ होती थी और धक्का-मुक्की के कारण ट्रेन पकड़ना मुश्किल हो जाता था, लेकिन इस बार स्टेशन पर बेहतर इंतजाम किए गए हैं। अब आसानी से हम ट्रेन पकड़ सकते हैं," उन्होंने बताया।
छठ महापर्व (Mahaparva Chhath) के अवसर पर सुरक्षा के मद्देनजर स्टेशन पर सीसीटीवी से मॉनिटरिंग की जा रही है, और आरपीएफ जवान लगातार यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी एक स्थान पर अधिक भीड़ न जमा हो। इस सब के बीच, यात्रियों को सही समय पर जानकारी देने के लिए अनाउंसमेंट भी किए जा रहे हैं, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुगम हो सके।
छठ महापर्व (Mahaparva Chhath) के अवसर पर आनंद विहार टर्मिनल (Anand Vihar Terminal) पर छठ महापर्व के मद्देनजर यात्रियों के लिए सभी प्रकार की सुविधाओं और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपने घरों तक पहुँच सकें।