राजधानी दिल्ली में पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है महरौली में एनकाउंटर किया जिसमें घायलों को दिल्ली पुलिस टीम (Delhi Police) ने जब बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने फिर से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल्ली एनकाउंटर की जानकारी हम आपकों विस्तार के साथ बता रहे है। Delhi News
बता दे कि दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने राजधानी के महरौली और नांगलोई इलाकों में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। महरौली में कुख्यात हथियार तस्कर (Arms smuggler) कनिष्क उर्फ काकू पहाड़िया को एनकाउंटर में घायल कर गिरफ्तार किया गया, जबकि नांगलोई में तीन अन्य बदमाशों को गोली लगने के बाद पकड़ा गया। ये सभी अपराधी अवैध हथियारों की तस्करी और अन्य संगीन अपराधों में वांटेड थे।
साउथ दिल्ली के महरौली थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लाडो सराय श्मशान घाट रोड पर एक खतरनाक अपराधी हथियारों के साथ घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी की और सुबह करीब 3:15 बजे संदिग्ध वाहन में सवार कनिष्क उर्फ काकू पहाड़िया (मदनगीर निवासी) को देखा। जब दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने उसे घेर लिया, तो काकू ने अपनी पिस्तौल निकाल ली और पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने जवाबी कार्रवाई करते हुए काकू के पैरों में गोली मारी, जिससे वह घायल हो गया। काकू को तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली और उसके कब्जे से दो पिस्तौलें, भरी हुई मैगजीन और चार खाली कारतूस बरामद किए। काकू पहाड़िया लंबे समय से अवैध हथियारों की तस्करी में सक्रिय था और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज थे।
बता दे कि नांगलोई थाना क्षेत्र में पुलिस (Delhi Police) को तीन बदमाशों के छिपे होने की सूचना मिली। जैसे ही पुलिस ने छापा मारा, बदमाशों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में तीनों के पैरों में गोली लग गई और वे घायल हो गए। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया। इन बदमाशों पर हत्या, लूटपाट और अवैध हथियारों के धंधे के कई मामले दर्ज हैं।
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के डीसीपी (साउथ) ने बताया, "यह कार्रवाई अपराधियों को सबक सिखाने के लिए की गई है। कोई भी अपराधी कानून से ऊपर नहीं है।" पुलिस का कहना है कि इन एनकाउंटरों से राजधानी में अपराध पर काबू पाने में मदद मिलेगी। सभी घायल बदमाशों से पूछताछ जारी है और उनके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ कड़ी मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पुलिस राजधानी में बढ़ते अपराधों पर नकेल कसने के लिए लगातार सख्त कदम उठा रही है। पुलिस का दावा है कि इन एनकाउंटरों से अपराधियों के मनोबल को तोड़ने में मदद मिलेगी और दिल्ली को अपराध मुक्त बनाने में मदद मिलेगी।