AIRLINE NEWS: अफवाह साबित हुआ दिल्ली-पुणे विमान में बम होने की सूचना: स्पाइसजेट
AIRLINE NEWS
दिल्ली
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:34 AM
AIRLINE NEWS: नई दिल्ली। दिल्ली—पुणे विमान में बम होने की जो सूचना दी गई थी वह कोरा गलत के साथ ही महज अफवाह साबित हुआ। इस बात का दावा विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने किया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद विमान को एक पृथक क्षेत्र में ले जाया गया और सुरक्षा अधिकारियों ने उसकी अच्छे से तलाशी ली। प्रवक्ता ने कहा, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद बम की खबर को एक अफवाह घोषित कर दिया गया।
AIRLINE NEWS
एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि ‘स्पाइसजेट रिज़र्वेशन’ कार्यालय को बृहस्पतिवार को विमान एसजी 8938 (दिल्ली-पुणे) में बम की सूचना देने के लिए एक फोन आया। उस समय विमान में यात्रियों ने चढ़ना शुरू नहीं किया था।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद विमान को एक पृथक क्षेत्र में ले जाया गया और सुरक्षा अधिकारियों ने उसकी अच्छे से तलाशी ली। प्रवक्ता ने कहा, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद बम की खबर को एक अफवाह घोषित कर दिया गया।