IT companies से लोगों को नौकरी से निकाले जाने का संज्ञान ले केंद्र: केजरीवाल
IT companies
दिल्ली
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 05:00 AM
दिल्ली
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 05:00 AM
IT companies : नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कई प्रौद्योगिकी कंपनियों से बड़ी संख्या में लोगों को नौकरी से निकाले जाने पर चिंता जताते हुए सोमवार को केंद्र से देश में इस संबंधी हालात की समीक्षा करने और उचित कदम उठाने को कहा।
IT companies
कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने हालिया दिनों में अमेरिका और अन्य देशों में कर्मचारियों की छंटनी की है।
केजरीवाल ने ट्वीट किया कि आईटी क्षेत्र में बहुत बड़े स्तर पर युवाओं को नौकरी से निकाला जा रहा है। केंद्र सरकार को चाहिए कि वह भारत की स्थिति की समीक्षा करे और उचित कदम उठाए।
माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सत्य नडेला ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि उनकी कंपनी 10 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी। यह दुनियाभर में काम कर रहे कंपनी के कुल कर्मचारियों का पांच प्रतिशत है। उन्होंने कहा था कि कंपनी को वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच ‘अहम कंपनी’ बने रहने के लिए यह मुश्किल फैसला करना पड़ा है।
इससे पहले फेसबुक और अमेजन जैसी कंपनियां भी छंटनी कर चुकी हैं।