Diwali 2023 : बड़ी खबर : दिल्ली में दीवाली पर इस साल भी नहीं जलेंगे पटाखे

26 1
Diwali 2023 News
locationभारत
userचेतना मंच
calendar11 Sep 2023 11:31 PM
bookmark

Diwali 2023 / नई दिल्ली। दीवाली पर आतिशबाजी करने का सपना देख रहे दिल्लीवासियों को इस साल भी मायूस ही रहना होगा। आगामी दो माह बाद आने वाली दीवाली पर इस साल भी दिल्लीवासी किसी तरह के पटाखे नहीं छोड़ सकेंगे और बिना पटाखों के ही दीवाली पर्व मनाना होगा। दिल्ली सरकार ने एक बार फिर से ऐलान किया है कि इस साल भी दीवाली पर पटाखे नहीं जलेंगे। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सर्दियों में बढ़ने वाले प्रदूषण को लेकर ऐसा निर्णय लिया गया है।

Diwali 2023 News

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के मुताबिक, दिल्ली में सर्दियों में प्रदूषण का लेवल बढ़ जाता है। जनवरी से लेकर अगस्त तक दिल्ली का एवरेज AQI कम रहता है, लेकिन, ज्यों-ज्यों सर्दी बढ़ती है, हवा प्रदूषित होने लगती है। गोपाल राय ने कहा कि इस साल भी दिल्ली में सभी तरह के पटाखे बनाने, बेचने, भंडारण और इस्तेमाल करने पर पूरी तरह से रोक रहेगी।

आपको बता दें कि 28 सितंबर 2021 को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिल्ली में पटाखों के निर्माण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था। पिछले साल भी पटाखों के जलाने पर बैन था. मंत्री ने कहा कि दिल्ली पुलिस ऐसे किसी पटाखे बेचने और बनाने वालों को लाइसेंस जारी ना करे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के प्रदूषण वाले हॉटस्पॉट इलाकों की मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही विंटर एक्शन प्लान भी लागू किया जाएगा।

पटाखे बैन हो, इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा था…

आपको यह भी बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 23 अक्टूबर 2018 को आदेश देकर ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल की बात कही थी, लेकिन उसकी आड़ में जहरीले पटाखे बनाए जाने लगे। इसके बाद 1 दिसंबर 2020 को NGT ने आदेश दिया कि जहां-जहां हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में है, वहां पर पटाखों को बैन किया जाए।

सर्दी में दिल्ली में बढ़ जाता है प्रदूषण

दीवाली के मौके पर दीयों के साथ पटाखे जलाने की परंपरा चली आ रही है, लेकिन इससे दीवाली के अगले दिन दिल्ली में चारों ओर धुएं की चादर बिछ जाती है। पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा में किसान सर्दियों में खेतों में पराली जलाते लगते हैं, जिसका असर दिल्ली के हवा की गुणवत्ता पर भी पड़ता है। इसको लेकर खुद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरावल ने कई बार पंजाब और हरियाणा के किसानों को खेतों में पराली नहीं जलाने की अपील की है। Diwali 2023 News

Noida News : नोएडा व ग्रेटर नोएडा के लोगों में फैल रही है एक नई दहशत, बढ़ रही हैं कुत्ते के काटने की घटनाएं

देश विदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
अगली खबर पढ़ें

Noida News: ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार की मौत

12 29
Noida News
locationभारत
userचेतना मंच
calendar01 Dec 2025 02:00 PM
bookmark
Noida News नोएडा (चेतना मंच)।नोएडा के थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के सेक्टर-132 स्थित डीपीएस स्कूल के पास बीती रात्रि ई रिक्शा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गईNoida News  

Noida News: पत्नी से झगड़े के बाद पति ने की आत्महत्या,इस बात पर हुआ था झगड़ा

ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Noida News थाना प्रभारी अजय सिंह चाहत ने बताया की बीती रात्रि पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-132 स्थित डीपीएस स्कूल के पास सडक़ हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तुरंत भंगेल स्थित सीएचसी पहुंचाया उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान चंद्र प्रकाश पुत्र हरिप्रसाद निवासी हमीरपुर के रूप में हुई। चंद्रप्रकाश अपने परिजनों के साथ सेक्टर-131 में रह रहा था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि चंद्र प्रकाश अपनी बाइक से आ रहा था। सामने से आ रहे एक रिक्शा चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।Noida News

Noida News: सेक्टर-47 में सैनेटरी कारोबारी ने फांसी लगाकर दी जान

ग्रेटर नोएडा - नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
अगली खबर पढ़ें

Delhi Ramlila:अयोध्या के भव्य राम मंदिर की तर्ज पर सजेगी करोल बाग राम वाटिका की रामलीला

Ramlila 1
Delhi Ramlila
locationभारत
userचेतना मंच
calendar02 Dec 2025 02:34 AM
bookmark
Delhi Ramlila: मीना कौशिक/  राजधानी दिल्ली में श्रीराम वाटिका करोल बाग में रामलीला मंचन इस बार अयोध्या के श्री राम मंदिर की भव्यता के साथ भक्तों के आकर्षण का केंद्र होगी। श्री सनातन धर्म लीला समिति करोल बाग द्वारा राम वाटिका करोल बाग में वर्ष 2023 की Delhi Ramlila मंचन के लिए तैयारी जोरों पर हैं। आधुनिक तकनीक से सराबोर , रोशनी से लेकर विमान तक श्री राम मंदिर अयोध्या की तर्ज पर निर्माण के मुख्य आकर्षण की भव्य तैयारी कर ली गई है । 17 सितंबर को भूमि पूजन के साथ Delhi Ramlila मंचन का शंखनाद होगा।

रामलीला में श्री राम मंदिर के भव्य निर्माण की अद्भुत छटा का नज़ारा होगा

श्री सनातन धर्म लीला समिति करोल बाग के संस्थापक सदस्य आचार्य राम गोपाल शुक्ला 34 वर्षों से इस रामलीला के मंचन से जुड़े हुए हैं और उन्होंने शुरू से लेकर आधुनिक तकनीक तक रामलीला के बदलते स्वरूप को नजदीक से देखा है। आचार्य राम गोपाल शुक्ला ने बताया कि रामलीला मंचन के स्वरूप में बहुत फर्क आया है लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि करोल बाग समिति के खुद के तैयार किए हुए कलाकार ही रामलीला का मंचन पूरी भक्ति के साथ करते हैं। हर बार श्री राम की वही कहानी है, लेकिन हर बार इसका रंग रूप आधुनिक तेवर में निखरता ही जा रहा है ,और इस बार की रामलीला खास इसलिए है कि पूरी राम वाटिका श्री राम मंदिर अयोध्या की थीम पर रामलीला का मंचन विश्व भर के भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है । इसकी समूची तैयारी कर ली गई है।  दिन रात बैठकों का दौर जारी है, तैयारी अपने चरम पर है। Delhi Ramlila  समिति के संस्थापक सदस्य आचार्य राम गोपाल शुक्ला और अध्यक्ष अशोक कपूर के साथ आधुनिक तेवर में रामलीला की तैयारी... [caption id="attachment_113416" align="aligncenter" width="250"]Delhi Ramlila Delhi Ramlila[/caption] श्री सनातनधर्म लीला समिति करोलबाग द्वारा राम वाटिका करोलबाग में वर्ष 2023 की लीला मंचन की म तैयारियां जोरों पर है । आचार्य राम गोपाल शुक्ला ने बताया 17 सितंबर को भूमि पूजन  किया जाएगा । अध्यक्ष श्री अशोक कपूर, महामंत्री विशन स्वरूप गुप्ता, मंत्री प्रवीन कपूर, कोषाध्यक्ष सलेक चंद गुप्ता के साथ साथ पूरी कार्यकारिणी रामलीला मंचन की तैयारियों में जी जान के साथ जुटी हुई है। 34 वर्षों से श्री सनातन धर्म रामलीला समिति में जुड़े हैं आचार्य रामगोपाल शुक्ला... संस्थापक सदस्य आचार्य शुक्ल का अनुभवी मार्गदर्शन रंग ला रहा है ,उनका अनुभव रामलीला के मंचन में उसकी भव्यता और श्री राम मंदिर निर्माण की तर्ज पर मुख्य आकर्षण को अलौकिक सुंदर और भव्य बनाने में उल्लेखनीय है।  रामलीला के मुख्य द्वार से लेकर वहां की छत तक सब अयोध्या नगरी के श्री राम मंदिर के निर्माण की तर्ज पर दर्शकों को आकर्षित करने वाला है। Delhi Ramlila राजधानी के तमाम गण मान्य लोगों को किया गया है आमंत्रित.. मंत्री प्रवीन कपूर के अनुसार इस बार पूरे मंच की थीम श्री राम मंदिर अयोध्या की भव्यता उनकी बाल लीलाओं और रोशनी की जगमग से लेकर निर्माण तक के थीम को प्राथमिकता दी गई है। यह नजारा  दर्शकों के मन को छूकर रोमांचित करेगा। आज की युवा पीढ़ी और दर्शक यहां श्री राम की विराटता का दर्शन बहुत ही रोमांचक अंदाज़ में देख सकेंगे। श्री अशोक कुमार कपूर के मुताबिक युवा पीढ़ी के लिए श्री राम के आदर्शों और उनके बाल लीलाओं से लेकर उनके वनवास तक मर्यादा पुरुषोत्तम राम के चरित्र से लेकर उनकी राजनीति तक का भव्य मंचन प्रेरणा का स्रोत होगा.। श्री अशोक कपूर और श्री प्रवीण कपूर के मुताबिक समारोह में पधारने के लिए सामाजिक, धार्मिक,औऱ राजनीतिक महानुभावो को निमंत्रण भेज दिया गया है ।

क्या-क्या होगा खास....

Delhi Ramlila के मंचन में सबसे खास तो श्री राम मंदिर के भव्य निर्माण का रूप आकर्षण का केंद्र होगा ,इसके साथ ही श्री राम की लीलाओं के अनेक प्रसंग आधुनिक तकनीक से ,विमान से सीता हरण से लेकर  हनुमान जी का वाटिका में जाने तक सब कुछ जीवंत होगा और यह अद्भुत पल युवा पीढ़ी को श्री राम के जीवन दर्शन को अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। जगमग रोशनी के साथ माता सीता राम लक्ष्मण के बनवास के जटिल दिनों की यादें और उन जटिल दिनों से निकलकर उनका राजतिलक और रावण के अहंकार को खत्म करने के लिए उनकी  रणनीति सभी कुछ अद्भुत ढंग से दर्शाया जाएगा। समिति के कार्यकर्ताओं की निष्ठा पूर्ण तैयारी रहती है पूरे वर्ष... समिति के सैकड़ो कार्यकर्ता सुरक्षा से लेकर सजावट तक अलग-अलग दायित्व में श्री राम की भक्ति के प्रति पूरी तरह से समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। आचार्य राम गोपाल शुक्ला के मुताबिक रामलीला के लिए पूरे वर्ष हम स्वयं स्थानीय कलाकारों को तैयार करते हैं उन्हें भगवान राम के चरित्र के बारे में और जीवन दर्शन के बारे में सीखने से लेकर उसे पर अमल करने तक पर हम उन्हें प्रशिक्षण देते हैं । क्योंकि राम का चरित्र निभाने के लिए उनके अंदर वह भावनाएं और अभिव्यक्ति होनी चाहिए जो उनके चरित्र में थी इसलिए हमारे कलाकार सिर्फ कलाकार नहीं है बल्कि उन्हे अपने घरों में भगवान राम की जीवन शैली को अपनाने और उस  पर अमल करने  का प्रशिक्षण दिया जाता है।  इसीलिए यह  रामलीला और भी अधिक महत्वपूर्ण है।

Uttrakhand : विकास के नाम पर विनाश की पीड़ा व्यक्त करता हुआ एक अनोखा विश्लेषण

ग्रेटर नोएडा - नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।