Delhi News दिल्ली के सदर बाजार क्षेत्र में लगभग 10 वाहनों में आग लगी
Delhi News
दिल्ली
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:36 PM
Delhi News: दिल्ली के सदर बाजार में बृहस्पतिवार की देर शाम लगभग 10 वाहनों में आग लग गई। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Delhi News
उन्होंने बताया कि शाम छह बजकर 19 मिनट पर आग लगने के बारे में सूचना मिली।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें कुछ वाहनों में आग लगने के बारे में सूचना मिली और हमने मौके पर दमकल की चार गाड़ियां भेजीं। आग पर काबू पा लिया गया है।’’
अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं लग सका है।
अधिकारियों ने बताया कि सात कार और कुछ दोपहिया वाहनों में आग लगी थी।