
DELHI NEWS[/caption]
उन्होंने कहा, हम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहते हैं कि यह पैसा कहां गया क्योंकि उनकी सरकार की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ‘आप’ के आठ साल के कार्यकाल में यमुना 200 प्रतिशत अधिक प्रदूषित हुई है।
बिधूड़ी ने कहा कि विधानसभा में यह मुद्दा उठाया जाएगा और अगर इस पर चर्चा नहीं हुई तो हम इस मुद्दे पर विरोध-प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा, इस मुद्दे पर चर्चा के लिए नोटिस दिया गया है। अगर सरकार चर्चा से भागती है तो हम धरना देंगे।
दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के आंकड़ों का हवाला देते हुए उपराज्यपाल के कार्यालय ने सोमवार को कहा था कि अरविंद केजरीवाल सरकार के पिछले आठ वर्ष के कार्यकाल में यमुना नदी में प्रदूषण दोगुना हुआ है।