दिल्ली की सड़कों पर हुड़दंग मचाने के लिए गिरफ्तार हुआ फेमस यूट्यूबर, वीडियो वायरल
भारत
चेतना मंच
17 Mar 2023 07:16 PM
फेमस यूट्यूबर प्रिंस दीक्षित (Youtuber Prince Dixit) के वीडियोज तो आप सभी ने देखे ही होंगे। प्रिंस दीक्षित का एक और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दोस्तों, ये वीडियो इन्होंने अपने चैनल पर रिलीज नहीं किया है, बल्कि ये वीडियो इनके जन्मदिन का है। इस वीडियो में ये अपने कुछ दोस्तों के साथ दिल्ली की सड़कों पर हुडदंगी मचाते हुए नज़र आ रहे हैं।
वीडियो में साफ- साफ नजर आ रहा है कि कैसे कुछ लड़के गाड़ी की सनरूफ से बाहर सिर बाहर निकाल रहे हैं तो कुछ लड़के गाड़ी के ऊपर बैठे हुए हैं। कुछ लड़के गाड़ी के बोनट पर चढ़कर डांस करते हुए भी नज़र आ रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद ये तो साफ हो जाता है कि ये वीडियो अक्षरधाम से गाजियाबाद जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का है। जब दिल्ली पुलिस के पास ये वीडियो पहुंचा तो उन्होंने इसको संज्ञान में ले लिया और आरोपी प्रिंस दीक्षित को गिरफ्त में ले लिया।
Youtuber Prince Dixit in trouble-
अब हम आपको बता दें की ये जो वीडियो वायरल हुआ है, ये आज का नहीं है बल्कि ये पिछले साल 2022 का वीडियो है। दरअसल 16 नवंबर को फेमस यूट्यूबर प्रिंस दीक्षित का जन्मदिन होता है। तो जन्मदम की खुशी में ही प्रिंसुवा अपने कुछ दुस्रोंनक के साथ दिल्ली को सड़कों पर मस्ती और हड्डियों करने निकल गए। उनकी हुडदंगी के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। फिर जब ये वीडियो दिल्ली पुलिस के हाथ लगे तो उन्होंने प्रिंस को हिरासत में ले लिया और इसी के साथ ही उस रात जो भी लोग प्रिंस के साथ हुडदंगी में शामिक थे, पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है।