Delhi Political : दिल्ली में क्यों मचा सियासी कोहराम, जानिये पूरी कहानी
Why there was political uproar in Delhi, know the whole story
भारत
चेतना मंच
21 Mar 2023 07:23 PM
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार का बजट रोकने पर सियासी कोहराम मच गया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया कि केंद्र ने दिल्ली का बजट रोकने की साजिश रची। पार्टी ने कहा कि यह अलोकतांत्रिक है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी राष्ट्रीय राजधानी के लिए बजट खर्च तय कर रहे हैं।
संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि बजट को रोका गया है। पूरी दुनिया के सामने हमारा मजाक बनाया गया है। यह शर्मनाक है कि केंद्र एक छोटे-से प्रदेश का बजट रोक रहा है।
भारद्वाज ने कहा कि गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार के बजट को लेकर कुछ चिंता जतायी थी और 17 मार्च को मुख्य सचिव को भेजे एक पत्र में इसे स्वीकृति देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य सचिव तीन दिन तक इसे दबाकर बैठे रहे। यह किसी राष्ट्र विरोधी गतिविधि से बड़ा कदम है। इसकी जांच की जानी चाहिए। इस षड्यंत्र के पीछे केंद्र है और उसके इशारे पर बजट में देरी की जा रही है। आप के वरिष्ठ नेता ने कहा कि बजट एक पवित्र दस्तावेज और गुप्त कवायद होती है। उन्होंने पूछा कि केंद्र में बैठा कोई ‘बाबू’ दिल्ली सरकार के खर्च पर सवाल कैसे कर सकता है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।