Jam Delhi-Noida : नोएडा-दिल्ली चिल्ला बार्डर पर 5 किमी लंबा जाम
Jam Delhi-Noida
दिल्ली
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 11:13 AM
दिल्ली
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 11:13 AM
Jam Delhi-Noida : नोएडा। नोएडा से दिल्ली को जाने वाले चिल्ला बार्डर से लेकर महामाया फ्लाई ओवर तक करीब पांच किमी लंबा जाम लग गया। मौके पर जाम खत्म कराने के लिए पुलिस नहीं आयी। ऐसा कई दिनों से चल रहा है। बुधवार को भी जाम का झाम फंसा रहा।
Jam Delhi-Noida
जाम के कारण दिल्ली आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पिछले कई दिनों से चल रहे जाम से निपटने को पुलिस की कोई भी व्यवस्था नहीं है। यही हाल बुधवार की शाम को भी देखने को मिला। जैसे—जैसे शाम होता गया वैसे—वैसे जाम बढ़ता गया। चार से पांच किमी गाड़ियां रेंगती रहीं। जाम के पीछे का कारण बताया जा रहा है कि एक जनवरी से आश्रम फ्लाईओवर को निर्माण कार्य के कारण बंद कर दिया गया है। इसलिए इस रूट पर जाने वाला ट्रैफिक नोएडा 14 ए चिल्ला बार्डर की तरफ डायवर्ट हुआ है। इसकी वजह से चिल्ला बार्डर पर भयंकर जाम लग गया है।
दूसरी ओर, डीएनडी से बड़ी संख्या में गाड़ियां बारापुला और आश्रम की तरफ जा रही हैं। इस नाते ट्रैफिक का दबाव और भी बढ़ गया है। यहां पर करीब दो घंटे तक लोग फंसे रहे। ताज्जुब की बात है कि इतना भयंकर जाम के कारण भी एक भी पुलिस वाला मौके पर नहीं पहुंचा जो लोगों को राहत दिला सके।
45 दिन बंद रहेेगा आश्रम फ्लाईओवर:
आश्रम फ्लाईओवर को डीएनडी फ्लाईओवर से जोड़ा जा रहा है. इसके लिए आश्रम फ्लाईओवर पर 1 तारीख से निर्माण कार्य शुरू किया गया है। आश्रम फ्लाईओवर डेढ़ महीने तक बंद रहेगा। ट्रैफिक पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी कर बताया गया था कि आश्रम फ्लाईओवर को नया डीएनडी फ्लाईओवर तक विस्तार करने के लिए 1 जनवरी से आश्रम फ्लाईओवर रोड के दोनों कैरिज-वे कनेक्टिंग रोड के निर्माण की वजह से बंद हो जाएंगे। हालांकि, इस दौरान फ्लाईओवर के नीचे की तरफ के रिंग रोड के दोनों कैरिज-वे ट्रैफिक के लिए चालू रहेंगे।
पुलिस की सलाह:
- बदरपुर की ओर से आने वाले लोग रिंग रोड और सराय काले खां जाने के लिए माता मंदिर मार्ग का इस्तेमाल करें
- बदरपुर, सरिता विहार और जामिया की ओर से आने वाले यात्रियों को कैप्टन गौर मार्ग, लाजपत नगर और एम्स की ओर जाने के लिए यू-टर्न लें.
- चिराग दिल्ली और आईआईटी की ओर से आने वालों को नोएडा जाने के लिए रिंग रोड का प्रयोग करें.
- अक्षरधाम और नोएडा की ओर से आने वाले यात्रियों को एम्स और धौला कुआं जाने के लिए सराय काले खां, भैरों रोड, मथुरा रोड का इस्तेमाल करें.
- एम्स और नई दिल्ली की ओर से आने वाले यात्रियों को रिंग रोड और मथुरा रोड जाने के लिए लोधी रोड, लाला लाजपत राय मार्ग से जाएं.
- एम्स और चिराग दिल्ली की ओर से आने वाले यात्रियों को नोएडा और राष्ट्रीय राजमार्ग-24 की ओर जाने के लिए लाला लाजपत राय मार्ग का इस्तेमाल करें.
- एम्स, मूलचंद और लाला लाजपत राय मार्ग से आने वाले यात्रियों को मथुरा रोड, सरिता विहार और बदरपुर की ओर जाने के लिए कैप्टन मार्ग का इस्तेमाल करें.