New Delhi News : दिल्ली में एक टैक्सी में लगी आग, कोई हताहत नहीं
New Delhi News : A taxi caught fire in Delhi, no casualties
दिल्ली
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:23 AM
New Delhi News : राष्ट्रीय राजधानी में आईटीओ चौराहे के पास सोमवार को सुबह एक टैक्सी में आग लग गई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि सुबह आठ बजकर करीब 55 मिनट पर उन्हें आग लगने की सूचना देने के लिए फोन आया और दमकल की दो गाड़ियों को तुरंत ही मौके पर भेजा गया।
New Delhi News :
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया था। हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।