New Delhi News : पांच वर्ष में 1,827 गैर सरकारी संगठनों के एफसीआरए लाइसेंस खत्म किए गए
New Delhi News : FCRA licenses of 1,827 NGOs canceled in five years
भारत
चेतना मंच
15 Mar 2023 10:58 PM
New Delhi News : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को कहा कि सरकार ने पिछले पांच साल में कानूनों का उल्लंघन करने वाले 1,827 गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) का विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) पंजीकरण रद्द कर दिया है।
New Delhi News :
राय ने राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम, 2010 की धारा 32 में अधिनियम के तहत पंजीकृत किसी भी संस्था के खिलाफ कार्यवाही के तहत पारित किसी भी आदेश में केंद्र सरकार द्वारा संशोधन का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि 2018 से 2022 के दौरान अधिनियम और नियमों के प्रावधानों के उल्लंघन के कारण 1,827 संगठनों के एफसीआरए पंजीकरण प्रमाण पत्र रद्द कर दिए गए हैं।