New Delhi News : अस्पताल में आग, 20 नवजात शिशुओं को बचाया गया
Hospital fire, 20 newborns rescued
दिल्ली
RP Raghuvanshi
09 Jun 2023 03:33 PM
नयी दिल्ली। पश्चिम दिल्ली के जनकपुरी इलाके में बृहस्पतिवार देर रात एक अस्पताल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आनन-फानन में वहां से 20 नवजात शिशुओं को दूसरे अस्पताल में भेजा गया। दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नौ गाड़ियों ने एक घंटे में पाया आग पर काबू
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभाग को देर रात 1.35 बजे अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली। उसके बाद दमकल की नौ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।अधिकारियों के मुताबिक, अस्पताल के भूमिगत तल में रखे फर्नीचर में आग लग गई थी। उन्होंने बताया कि आग पर देर रात 2.25 बजे तक काबू पा लिया गया।
घटना में कोई हताहत नहीं
अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल में आग लगने के कारण 20 नवजात शिशुओं को तत्काल अन्य चिकित्सा प्रतिष्ठानों में स्थानांतरित किया गया। उन्होंने कहा कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।