New Year 2023: 31 दिसंबर को रात 9.00 बजे के बाद राजीव चौक स्टेशन से एग्जिट बंद
New Year 2023
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:30 AM
New Year 2023: नई दिल्ली/नोएडा। कोरोना महामारी के कारण पिछले दो सालों से लोग नया साल का जश्न मनाने के लिए घरों से बाहर नहीं निकल पाए। लेकिन इस साल नए साल का जश्न मनाने के लिए लोग आतुर हैं। इसके लिए दिल्ली पुलिस के अलावा दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने भी अपनी तैयारी कर ली है।
New Year 2023
31 दिसंबर को नए साल की पूर्व संध्या पर भीड़भाड़ को कम करने के लिए राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से रात नौ बजे के बाद बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से आखिरी ट्रेन के छूटने तक यात्रियों की एंट्री होगी। डीएमआरसी ने यात्रियों से तदनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने का अनुरोध किया।
नए साल के जश्न को देखते हुए दिल्ली के कनॉट प्लेस, चाणक्यपुरी और हौजखास समेत भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित जिलों की पुलिस ने रेस्तरां, होटल और पब मालिकों और प्रबंधकों से संपर्क कर लिया है।
सभी जगहों पर मोबाइल गश्त वाहन तैनात किए गए हैं। पुलिस चौकियों को मजबूत किया गया है। जिला पुलिस की ओर से इन जगहों की सुरक्षा जांचने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है। नए साल के पार्टी के दौरान महिला की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।