
Old Pension Scheme / नई दिल्ली। सरकारी कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर किया जा रहा आंदोलन रविवार को विकराल रुप धारण कर गया। दिल्ली के रामलीला मैदान में आंदोलनकारी लोगों की इतनी भीड़ का अंदाजा न तो केंद्र की भाजपा सरकार को था और न ही दिल्ली सरकार को। दिल्ली के रामलीला मैदान में आंदोलनकारियों की इस भीड़ ने अन्ना हजारे आंदोलन की याद दिला दी। खास बात यह है कि पुरानी पेंशन बहाली के इस आंदोलन को कई बड़े नेताओं ने अपना समर्थन दिया है।
आपको बता दें कि पिछले काफी समय से देशभर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। अलग अलग राज्यों में अलग अलग संगठनों द्वारा इस आंदोलन को चलाया जा रहा है। इस आंदोलन को रिटायर हो चुके कर्मचारी भी चला रहे हैं और वो कर्मचारी भी आंदोलन कर रहे हैं, जो हाल फिलहाल किसी न किसी सरकारी विभाग में कार्यरत हैं।
रविवार को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर दिल्ली में जो जनसैलाब उमड़ा उसने दिल्ली की तमाम व्यवस्थाओं को चौपट कर दिया। दिल्ली की हर सड़क पर केवल आंदोलनकारी ही नजर आ रहे हैं। इस आंदोलन के तहत दिल्ली के रामलीला मैदान में एक जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा में देशभर के लोगों ने भाग लिया।
पुरानी पेंशन के लिए देशभर से बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी आज दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचे हैं। अन्ना आंदोलन के बाद ऐसी भीड़ आज दिखाई दी है।
[caption id="attachment_117046" align="alignnone" width="700"]
Old Pension Scheme[/caption]
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में हिस्सा लिया और सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश का किसान कमेरा वर्ग इस लड़ाई में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा और इसे मजबूती से लड़ने का काम करेगा।
हरियाणा के कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने एक्स हैंडल पर लिखा कि, आज दिल्ली के रामलीला मैदान में ओल्ड पेंशन स्कीम बहाली के लिए कर्मचारियों और श्रमिक संगठनों द्वारा किए जा रहे आंदोलन को मेरा पूर्ण समर्थन है। OPS कर्मचारियों का हक है, कर्मचारियों की मांगें जायज हैं। सरकार इन्हें माने और OPS लागू करे। हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने पर हम कर्मचारियों की मांगों को पूरा कर तुरंत OPS लागू करेंगे।