PM मोदी के नाम केजरीवाल की चिट्ठी, दिल्ली चुनाव से पहले उठाई बड़ी मांग

Arvind Kejriwal 5
Delhi Election 2025
locationभारत
userचेतना मंच
calendar17 Jan 2025 05:08 PM
bookmark
Delhi Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी है। जिसमें केजरीवाल ने दिल्ली के छात्रों को मेट्रो में 50% की छूट देने की मांग की है। अरविंद केजरीवाल ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि, दिल्ली के छात्रों को अपनी पढ़ाई के लिए स्कूल और कॉलेज आने-जाने के लिए मेट्रो पर निर्भर रहना पड़ता है, और यह वित्तीय बोझ को कम करने के लिए छात्रों को 50% की छूट देना एक उचित कदम होगा।

दिल्ली की बसों में छात्रों को दी जाए मुफ्त यात्रा सुविधा

उन्होंने इस छूट के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच 50:50 सहयोग की बात भी की है, क्योंकि दिल्ली मेट्रो का खर्च केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों मिलकर उठाती हैं। इसके साथ ही केजरीवाल ने यह भी बताया कि उनकी योजना है कि दिल्ली की बसों में छात्रों को मुफ्त यात्रा सुविधा दी जाए। यह पत्र दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले लिखा गया है। जिससे यह माना जा रहा है कि केजरीवाल का यह कदम छात्र वोटरों को आकर्षित करने की कोशिश हो सकता है।

केजरीवाल ने पहले भी लिखी थी PM को चिट्ठी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अरविंद केजरीवाल ने इससे पहले भी PM मोदी को एक चिट्ठी लिखी थी। जिसमें उन्होंने जाट समाज को केंद्र की OBC लिस्ट में शामिल करने की मांग की थी। उस समय केजरीवाल ने कहा था कि, आपने दिल्ली के जाट समाज को धोखा दिया। दिल्ली में OBC दर्जा प्राप्त जाटों व सभी अन्य जातियों को केंद्र की OBC लिस्ट में शामिल किया जाए। केंद्र सरकार ने 10 साल से जाट समाज को OBC आरक्षण के नाम पर धोखा किया।

आप ने दो सीटों पर बदले प्रत्याशी, जानें किसपर लगाया दांव

ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। 

देशदुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।

अगली खबर पढ़ें

बीजेपी ने 9 उम्मीदवारों की चौथी सूची की जारी, दो सीटें सहयोगियों के लिए छोड़ी

Bjp 1 2
UP News
locationभारत
userचेतना मंच
calendar01 Dec 2025 06:29 PM
bookmark
Delhi Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आप ने तो अपने सारे प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। लेकिन उसकी विरोधी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने अब अपनी चौथी सूची जारी की है। चौथी सूची में नौ उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। इस सूची में वजीरपुर से पूनम शर्मा और ग्रेटर कैलाश से शिखा राय को उम्मीदवार बनाया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने नौ उम्मीदवारों की सूची जारी कर कहा कि दिल्ली में भाजपा मजबूत सरकार प्रदान करने का प्रयास करेगी। बता दें कि इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी पूरी ताकत लगा रही है और आप के साथ बीजेपी का मुकाबला माना जा रहा है। हालांकि कांग्रेस भी दिल्ली चुनाव को लेकर काफी सक्रिय है।

बीजेपी के नौ प्रत्याशियों का विवरण

ग्रेटर कैलाश- शिखा राय वजीरपुर- पूनम शर्मा गोकुलपुरी- प्रवीण निमेष शाहदरा- संजय गोयल त्रिलोकपुरी- रविकांत उज्जैन संगम विहार- चंदन चौधरी बाबरपुर- अनिल वशिष्ठ बवाना- रविन्द्र कुमार दिल्ली कैंट- भुवन सिंह तंवर

बीजेपी ने 68 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

भाजपा ने अब तक 70 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए अपनी चौथी लिस्ट को मिलाकर कुल 68 उम्मीदवारों की घोषणा की है। पार्टी द्वारा शेष दो सीटें अपने सहयोगियों बुराड़ी और देवली को आवंटित किए जाने की संभावना है। राजधानी में बुराड़ी सीट पर नीतीश कुमार की जेडी(यू) चुनाव लड़ सकती है, वहीं देवली सीट चिराग पासवान की एलजेपी(आर) को मिल सकती है। इसीलिए अभी तक दो सीटों को छोड़ा गया है। जल्द ही इसपर भी सहयोगी दलों के उम्मीदवारों का नाम घोषित कर दिया जाएगा।

बुराड़ी सीट से जदयू के शैलेंद्र कुमार उम्मीदवार

बीजेपी दिल्ली की गद्दी पाने के लिए पिछले 25 सालों से इंतजार कर रही है। दूसरी ओर, दिल्ली चुनाव के लिए जेडीयू ने बुराड़ी विधानसभा सीट से शैलेंद्र कुमार को उम्मीदवार घोषित किया है। बीजेपी 25 साल से अधिक समय के अंतराल के बाद दिल्ली में सत्ता में वापस आने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। साल 1998 के बाद से पार्टी को पहले कांग्रेस ने 2013 तक और फिर आप ने सत्ता से बाहर रखा। दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होगा और नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। बता दें कि आम आदमी पार्टी पहले ही सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद अब उम्मीदवारों ने नामांकन भी दाखिल करना शुरू कर दिया है। Delhi Election 2025 

नोएडावासियों को 8 माह में मिलेंगी चार बड़ी परियोजनाओं की सौगात

ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। 

देशदुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।

अगली खबर पढ़ें

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी

8th pay commission
8th Pay Commission
locationभारत
userचेतना मंच
calendar30 Nov 2025 05:14 PM
bookmark
8th Pay Commission : केंद्र के लाखों कर्मचारियों के लिए इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर ये है कि, केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। मोदी सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है जो केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। इस आयोग को अपनी रिपोर्ट 2026 तक सौंपनी होगी।

आठवें वेतन आयोग के गठन का रास्ता साफ

यह फैसला उस समय लिया गया है जब केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 53% तक बढ़ चुका है, जिससे उन्हें लंबे समय से इस प्रकार के राहत की उम्मीद थी। पिछले कुछ समय से जब इस बारे में सवाल पूछे गए थे, तब सरकार ने इसे लागू करने की बात नहीं की थी, लेकिन अब अचानक सरकार ने आठवें वेतन आयोग के गठन का रास्ता साफ कर दिया है।

केंद्रीय कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर

वेतन आयोग का इतिहास देखा जाए तो यह हर 10 साल में संशोधित होता रहा है। 7वां वेतन आयोग 2016 में लागू हुआ था और इसके 10 साल दिसंबर 2025 में पूरे होने थे। लेकिन अब सरकार ने 8वें वेतन आयोग को समय से पहले लागू करने का फैसला किया है, जिससे केंद्रीय कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर है।

आप ने दो सीटों पर बदले प्रत्याशी, जानें किसपर लगाया दांव

ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। 

देशदुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।