Swati Maliwal : बचपन में पिता के हाथों यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं DCW की प्रमुख स्वाति मालीवाल
Swati Maliwal
भारत
चेतना मंच
12 Mar 2023 01:40 AM
Swati Maliwal : नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया कि उनके पिता ने बचपन में उनका यौन उत्पीड़न किया था और इस आघात ने उन्हें महिलाओं के अधिकारों के वास्ते लड़ने के लिए प्रेरित किया था।
swati maliwal harassment
मालीवाल ने यहां डीसीडब्ल्यू अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पुरस्कार समारोह के बाद संवाददाताओं से कहा कि चौथी कक्षा तक उन्हें दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा था।
उन्होंने कहा कि जब मैं बच्ची थी तब मेरे पिता ने मेरा यौन उत्पीड़न किया था। मैं उस समय बहुत छोटी थी। मेरे पिता मुझे मारते थे और मैं खुद को बचाने के लिए पलंग (बेड) के नीचे छिप जाती थी।
उन्होंने कहा कि पलंग के नीचे छिपकर मैं सोचती थी, मैं ऐसे पुरुषों को कैसे सबक सिखाऊंगी जो महिलाओं और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं और मैं महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने में कैसे मदद कर सकती हूं।
अपनी आपबीती सुनाते हुए मालीवाल ने कहा कि उनके पिता उनकी चोटी पकड़कर उनकी पिटाई करते थे, जिससे खून भी बहने लगता था। उन्होंने कहा कि यह तब तक हुआ जब तक मैं चौथी कक्षा में थी।
गौरतलब है कि अभिनेत्री एवं राष्ट्रीय महिला आयोग (DCW) की सदस्य खुशबू सुंदर ने हाल में कहा था कि आठ साल की उम्र में उनके पिता ने उनका यौन शोषण किया था।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।