Weather Update : दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज
Weather Update: Delhi recorded minimum temperature of 6.4 degree Celsius
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 11:59 PM
Weather Update : राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में बरकरार रही, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान के 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
Weather Update :
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 196 दर्ज किया गया। मालूम हो कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 79 फीसदी दर्ज की गई।