Breaking दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके, तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई
Earthquake
भारत
चेतना मंच
24 Jan 2023 08:09 PM
breaking नोएडा/नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के तेज झटकों के कारण कुछ सेकेंड तक धरती हिलती रही है। पूरे दिल्ली एनसीआर में भूकंप के तेज कई सेकेंड तक महसूस किए गए।
मंगलवार की दोपहर दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में भूकंप के हलके झटके महसूस किए गए। दोपहर करीब दो बजकर 25 मिनट पर यह झटके महसूस हुए। कुछ सैकेंड के लिए यह झटके महसूस हुए।
भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई है। बता दें कि दिल्ली में भूकंप के झटकों के साथ यूपी के संभल, मुरादाबाद, अमरोहा और रामपुर में दोपहर करीब 2:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।
अचानक से धरती डोलने की वजह से लोग घरों से बाहर निकल आए। शाहजहांपुर में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। इसी के साथ बरेली में भी भूकंप के हल्के झटके आये हैं।
इसी के साथ भूकंप के असर वाले देशों में नेपाल, भारत और चीन हैं। इसका केन्द्र नेपाल से 12 कि.मी. दूर कालिका बताया जा रहा है।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।News uploaded from Noida #ChetnaManch #चेतनामंच