आसमान में दिखे चमकते गोले, एक्सपर्ट्स ने बताई असली वजह
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 05:20 PM
दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में शुक्रवार की रात आसमान में कई छोटे-छोटे जलते उल्का पिंड की तरह तेज चमकते गोले उड़ते दिखे। इनकी रोशनी इतनी ज्यादा थी कि आंखे चौंधिया जाए.। इस खगोलीय घटना को कई लोगों ने अपने मोबाइल और कैमरों में कैद कर लिया।अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर से सटे गाजियाबाद और अलीगढ़ जैसे शहरों में भी आसमान में ऐसी चमकती चीज देखने का दावा किया गया। लोगों ने बताया कि ऐसा लगा जैसे तारे टूटकर गिर रहे हों। Delhi NCR News
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रही ये चमकती चीज क्या थी। इस बारे में कुछ एक्सपर्ट ने अलग ही दावा किया है। आसमान में इस असामान्य खगोलीय घटना के बारे में एक्सपर्ट ने बताया कि ये उल्कापिंडों की बारिश या टूटते तारे नहीं थे। यह सैटेलाइट का मलबा था। इस घटना को जयपुर तारामंडल से भी देखा गया। नेहरू तारामंडल की प्रेरणा चंद्रा ने भी कहा कि ल्कापिंडों की बौछार या टूटते तारे की नहीं, बल्कि उपग्रह के मलबे की हैं। Delhi NCR News