छठ पूजा के मौके पर दिल्ली में पहली बार डेढ़ दिन की छुट्टी की घोषणा
भारत
चेतना मंच
22 Oct 2025 02:08 PM
दिल्ली सरकार ने इस बार छठ पूजा (Chhath Puja) को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने घोषणा की है कि 27 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से दिल्ली सरकार के सभी सरकारी कार्यालय बंद हो जाएंगे और 28 अक्टूबर को दिनभर छुट्टी रहेगी। यह छठ पूजा (Chhath Puja) के लिए पहली बार डेढ़ दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है, जबकि पहले एक दिन की छुट्टी ही होती थी। Delhi News
यह निर्णय विशेष रूप से दिल्ली के पूर्वांचल क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, जिनकी संख्या लगभग 5 लाख है और जो अक्सर बिहार चुनाव के दौरान वोट देने के लिए अपने गृह राज्य जाते हैं। दिल्ली विधानसभा चुनावों में भी इस समुदाय ने भारी संख्या में भाजपा को समर्थन दिया था, जिससे इस फैसले को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इसके साथ ही, छठ पूजा (Chhath Puja) के आयोजन के लिए दिल्ली सरकार की ओर से तैयारी भी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि इस बार छठ पूजा (Chhath Puja) की भव्यता को लेकर सरकार विशेष इंतजाम कर रही है, जैसा दीपावली के अवसर पर कर्तव्य पथ पर दीपोत्सव का आयोजन हुआ था। यमुना घाट पर इस बार मॉडल छठ घाट बनाए जा रहे हैं, और पल्ला से कालिंदी तक 17 जगहों पर यह घाट बनाए जा रहे हैं। इन जगहों पर छठ पूजा (Chhath Puja) के लिए सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। पिछले साल की तुलना में इस बार 1000 से ज्यादा आवेदन आए हैं।
मुख्यमंत्री (CM Rekha Gupta) ने यह भी कहा कि 2021 में यमुना घाट पर छठ पूजा (Chhath Puja) करने गए लोगों पर जो केस दर्ज किए गए थे, उन्हें उनकी सरकार वापस लेगी। इसके अलावा, सरकार ने इस साल विशेष स्वच्छता अभियान चलाने की भी घोषणा की है, और छठ व्रतियों के स्वागत के लिए गेट्स और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।