
Dadri News : उत्तर प्रदेश के दादरी क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने अपना 101वां जन्म दिन मनाया। दादा जी के 101वां जन्म दिन मनाए जाने पर उनके पौत्र और ग्राम प्रधान ने इस खुशी में 5 लाख रुपये दान किए। दादाजी के जन्म दिन की खुशी में न केवल गरीबों को वस्त्र दान किए गए, बल्कि गांव और आसपास स्थिति अमूमन सभी बिरादिरयों के मंदिरों के लिए रुपये भी दान किये गए।
100 वर्ष की आयु में कोई व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ हो और बिना चश्मा के अखबार पढ़ लेता हो तो इसे कुदरत का करिश्मा ही कह सकते हैं। दादरी ब्लाक के ग्राम सैन्थली के भजन लाल भाटी उर्फ भजनी का 101वां जन्मदिन विगत दिवस मनाया गया। 101 वर्ष की आयु में भी बाबा भजनी की सेहत काफी ठीक है। क्षेत्र में बाबा भजनी की आयु के अब गिने-चुने बुजुर्ग ही बचे हैं।
ग्राम सैन्थली के प्रधान और बाबा भजनी के पौत्र सचिन भाटी ने इस अवसर पर गांव के गरीबों को कपड़े और फल मिठाई देकर सम्मानित किया। गांव के कई मंदिरों और चौपालों के लिए करीब पांच लाख रुपये दान किए।
सचिन प्रधान ने गांव के समशान घाट के लिए 2,51,000, शिव मंदिर के लिए 11,000 हजार व माता मंदिर के लिए 11,000 व सिद्ध बाबा मंदिर के लिए 11,000 व बाबा ढाक वाले के लिए 11,000 व चामण्ड भूमिया के लिए 11,000 व बड़कीया मंदिर के लिए 11,000 व जाटों वाला शिव मंदिर के लिए 11,000 व देवता बाबा के लिए 11,000, नटो की मढिया के मंदिरों के लिए 51,000, जाहर बाबा मंदिर के लिए 11,000, लाइब्रेरी के लिए 51,000 और जाटों की चोपाल के लिए 11000 रुपये दान दिये हैं।