
Dadri News: थाना बादलपुर पुलिस ने जाली नोट छापने वाले को गिरफ्तार कर उसके पास से 200, 100, 50 व 20 रूपये के जाली नोट बरामद किए हैं।
थाना बादलपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जीटी रोड छपरौला से अब्दुल रकीब पुत्र नेक मोहम्मद निवासी ग्राम असन नगर थाना कांति, जिला मुजफ्फरनगर, बिहार हाल पता गाजीपुर दिल्ली को गिरफ्तार किया।
इसके पास से 200 रूपये के 55 नोट, 100 रूपये के 250 नोट, 50 रूपये के 2 नोट तथा 20 रूपये के कुल 106 नोट कुल 38,200 रूपये के जाली नोट तथा एक प्रिंटर बरामद हुआ है। आरोपी साप्ताहिक बाजारों व ग्रामीण इलाकों में नकली नोट खपाने की फिराक में था।
आपको बता दें कि गिरफ्तार आरोपी से उ.प्र. आतंक रोधी दल (एटीएस) और अन्य एजेंसियां भी पूछताछ कर रही हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी के तार देशद्रोही ताकतों से जुड़े हैं या नहीं।