GB Nagar News: बार एसोसिएशन: मतदान जारी, नतीजे शाम को
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:49 AM
GB Nagar News: ग्रेटर नोएडा। जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन की वर्ष 2022-23 की नई कार्यकारिणी के लिए आज सूरजपुर स्थित न्यायालय परिसर में मतदान चल रहा है। नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सुबह से ही मतदान बूथ पर कतारें लगनी शुरू हो गई थी।
GB Nagar News
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ऋषिपाल नागर की देखरेख में बार एसोसिएशन परिसर में आज सुबह 9 बजे से नई कार्यकारिणी के लिए मतदान शुरू हुआ। मतदान के लिए सुबह से ही अधिवक्ताओं की कतार लगनी शुरू हो गई थी। विभिन्न पदों के लिए खड़े प्रत्याशी अधिवक्ताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए नजर आए। वही प्रत्याशियों के समर्थक भी खासे सक्रिय दिखाई दिए और व्यक्तिगत रूप से अधिवक्ताओं से अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की मनुहार की। नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए प्रात: 9 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम को 5 बजे तक चलेगा।
बता दे, अध्यक्ष पद पर एडवोकेट कालूराम चौधरी, उमेश कुमार भाटी भंवर सिंह भाटी तथा सूर्य प्रताप सिंह अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट बृजेश कुमार शास्त्री, नरेंद्र कुमार, डॉ राकेश कुमार सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट महेंद्री उर्फ मुस्कान, कुमारी निरोज बाला, सचिव पद के लिए एडवोकेट अजीत सिंह नागर, रजत शर्मा, नीरज तंवर, सह सचिव प्रशासन पद के लिए एडवोकेट प्रवीण कुमार राठौर, आशीष शर्मा, कोषाध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट कविता नागर, मोहन मावी, सांस्कृतिक सचिव पद के लिए एडवोकेट गरिमा शाक्य, हेमा तथा सह सचिव पुस्तकालय पद के लिए श्रीमती नीलम वर्मा चुनावी मैदान में हैं।