Greater Noida : आबकारी विभाग ने अवैध शराब की बिक्री रोकने को जारी की एडवाइजरी
Noida News
भारत
चेतना मंच
21 Apr 2023 06:09 PM
गौतमबुद्धनगर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने अवैध अड्डों पर शराब बिक्री की जानकारी देने के लिए फोन नंबर जारी किए हैं।
Greater Noida
हो सकती है जहरीली शराब
आबकारी विभाग के अधिकारियों की ओर से एक एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें उन्होंने जनसामान्य का आह्वान किया है कि अवैध अड्डों से खरीद कर मदिरा का सेवन ना करें। यहां पर बिकने वाली मदिरा जहरीली तथा उसमें मिथाइल एल्कोहल हो सकता है, जो एक घातक विष है। इसके सेवन करने से व्यक्ति की आंखों की रोशनी भी जा सकती है तथा उसकी मृत्यु भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि कुछ असामाजिक प्रवृत्ति के लोग निजी स्वार्थवश अन्य प्रान्तों से अवैध मदिरा की तस्करी, विभिन्न तरीकों से अवैध मदिरा का निर्माण कर बिक्री करते हैं। इस प्रकार से तैयार अवैध मदिरा में कई जहरीली केमिकल मिले हो सकते हैं।
उम्रकैद से लेकर मृत्यु दंड की हो सकती है सजा
उन्होंने बताया कि अवैध शराब का धंधा करने वाले दोषियों को आजीवन कारावास या 10 लाख तक का जुर्माना या दोनों सजा एक साथ एवं मृत्यु दण्ड की सजा का प्रावधान है। एडवाइजरी में अवैध अड्डों पर बिकने वाली शराब के संबंध में आबकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा फीडबैक भी चाही गई है, जिसके लिए सभी अधिकारियों के नंबर जारी किए गए हैं।
Greater Noida
इन नंबरों पर दें जानकारी
ऐसी जानकारी मिलने पर कोई भी व्यक्ति संबंधित मोबाइल नंबर 9454465654, 9454466423, 9454466424, 9454466425, 9454466426, 9454466427, 9454466428, 9454466429 पर जानकारी दे सकते हैं। जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। अवैध शराब के कारोबारी के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।