Greater Noida : ट्रेन से गिरकर महोबा निवासी यात्री की मौत
Mahoba resident passenger dies after falling from train
भारत
चेतना मंच
03 Apr 2023 07:38 PM
थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बिसरख गांव के पास एक व्यक्ति की ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ग्रेटर नोएडा। बादलपुर थाना क्षेत्र में ट्रेन से गिरकर एक यात्री की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बिसरख गांव के पास एक व्यक्ति की ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक के पास से मिले कागजों के आधार पर उसकी शिनाख्त महोबा निवासी रोहित पुत्र रघुवीर के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रोहित नोएडा के सेक्टर-63 में रह रहा था। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।