Greater Noida News : दहेज उत्पीड़न व महिला को गायब करने का आरोप
Allegations of dowry harassment and disappearance of woman
भारत
चेतना मंच
16 Mar 2023 07:08 PM
ग्रेटर नोएडा। करीब 5 दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला के भाई ने उसके ससुराल वालों पर दहेज के लिए उत्पीड़न व जानबूझकर गायब करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना नॉलेज पार्क पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
तुस्याना गांव निवासी नरेंद्र ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन सरिता की शादी फरवरी 2016 में कामनगर डेयरी निवासी जोगेंद्र के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही जोगेंद्र व उसके परिजनों ने सविता का दहेज के लिए उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था। नरेंद्र ने आरोप लगाया कि गत 9 मार्च को उन्हें सूचना मिली कि सरिता घर से लापता है। इस बारे में जब उन्होंने जोगेंद्र व उसके परिजनों से पूछताछ की तो उन्होंने कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
नरेंद्र का आरोप है कि ससुराल वालों ने जानबूझकर उसकी बहन को गायब किया है। नरेंद्र ने आशंका जताई है कि ससुराल वाले उसकी बहन की हत्या भी कर सकते हैं। नरेंद्र ने अपने बहनोई जोगेंद्र, उसके भाई भूपेंद्र, चाचा विजयपाल सहित करीब 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।