Greater Noida News : पेट्रोल पंप के पास भीषण आग, एक कार भी जली
Fierce fire near petrol pump, a car also burnt
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:04 AM
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक—3 कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर एक बोलेरो कार धू-धूकर जल गई। मौके से उठती आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग को काबू में करने में जुट गए।
बताया जाता है कि ग्रेटर नोएडा इकोटेक-3 थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास केमिकल से भरे कुछ ड्रम रखे हुए थे। आग सबसे पहले इन केमिकल से भरे ड्रम में ही लगी। तेज हवा के झोंको के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। जिस जगह आग लगी है, वहां पेड़-पौधे भी हैं। आसपास बड़ी मात्रा में सूखे पत्ते और घास-फूस भी थी। इस वजह से आग बहुत तेजी से फैली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास ही खड़ी एक बोलेरो कार को अपनी चपेट में ले लिया।
कार को धू-धूकर जलता देख आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े और आग पर काबू पाने के लिए अपने स्तर से कोशिशें शुरू कर दीं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दी।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।